चंडीगढ़ , पेप्सिको के इलेक्ट्रिफाइंग एनर्जी ड्रिंक और फॉर्मुला 1 की ऑफिशियल टीम पार्टनर स्टिंग एनर्जी ने मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास एफ1 टीम के साथ साझेदारी करते हुए अपना गियर बदल दिया है। फॉर्मुला 1 और ब्रांड पार्टनरशिप दोनों के लिए अपनी तरह के इस खास पल के लिए स्टिंग एनर्जी और मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास एफ1 टीम ने अनूठा तरीका अपनाया। इस साझेदारी की घोषणा एक डिजिटल फिल्म के माध्यम के एक कार के जरिये की गई। ना कोई पोडियम और न ही कोई स्क्रिप्ट। सिर्फ प्रिसाइज तरीके से ट्यून किया गया लैप, जिसमें इंजन की आवाज तेजी से गूंजते हुए ‘स्टिंग...’ की आवाज में मिल जाती है।
इस दौरान न सिर्फ साझेदारी की घोषणा की गई, बल्कि इस बारे में भी संकेत दिया गया कि रेस वीकेंड्स पर स्टिंग के जरिये क्या नया जुड़ने वाला है। स्टिंग के जुड़ने से प्रशंसकों एवं मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास एफ1 टीम के बीच ज्यादा एनर्जी, ज्यादा स्पीड और ज्यादा गहरा कनेक्शन दिखेगा।
पेप्सिको में इंटरनेशनल बेवरेजेज के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर यूजीन विलमसेन ने कहा कि यह साझेदारी परफॉर्मेंस, एनर्जी और फ्लेवर को एक बैनर के नीचे लाने वाली है, जिसमें पेप्सिको के तीन आइकॉनिक ब्रांड दुनिया की सबसे सफल फॉर्मुला 1 टीम से जुड़ेंगे। गेटोरेड, स्टिंग और डॉरिटोस के माध्यम से हम इस स्पोर्ट के कल्चर से गहराई से जुड़े हैं, जिसमें हम खिलाड़ियों और एफ1 के रोमांच से जुड़े प्रशंसकों, दोनों का उत्साह बढ़ाते हैं। मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास फॉर्मुला 1 टीम के साथ यह साझेदारी परफॉर्मेंस, इनोवेशन और एक्सीलेंस की हमारी साझा प्रतिबद्धता दिखाती है, जो दोनों कंपनियों की पहचान है।