चंडीगढ़, त्योहारी सीजन में नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशंस सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दो अलग-अलग अभियानों में अंतरराज्यीय नशा तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर कुल 197.63 ग्राम हेरोइन बरामद की है।यह कार्रवाई SP ऑपरेशंस गीताांजलि खंडेलवाल और DSP विकास शेओकंद के निर्देशन में, इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की टीम ने अंजाम दी।
पहला मामला
28 नवंबर 2025 को गुप्त जानकारी पर सेक्टर-25/38 लाइट प्वाइंट के पास से आरोपी सूरज कुमार (27), निवासी दड्डू मजरा कॉलोनी, सेक्टर-38, को 46.62 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया।
इस संबंध में FIR नंबर 181, थाना-11 दर्ज की गई है।
दूसरा मामला
30 नवंबर 2025 को ऑपरेशंस सेल ने एक और तस्कर कवलजीत कौर, निवासी कोट खालसा (अमृतसर), को ISBT सेक्टर-43 के पीछे से 151.01 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ़्तार किया।
इस पर FIR नंबर 249, थाना-36 के तहत NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
पाकिस्तान कनेक्शन
पूछताछ में कवलजीत कौर ने खुलासा किया कि वह और उसके परिवार के सदस्य लंबे समय से नशा तस्करी में शामिल हैं और वे पाकिस्तान आधारित स्मगलरों से ड्रग्स मंगवाकर चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बेचते हैं। उसके बेटे और बहू के खिलाफ भी कई NDPS मामले दर्ज हैं।
सख्त निगरानी जारी
चंडीगढ़ पुलिस ने कहा है कि शहर में सक्रिय नशा तस्करों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।