चंडीगढ़,तथा नवस्थापित सेमीकंडक्टर रिसर्च सेंटर का परिचय देते हुए माइक्रोन तथा एस.सी.एल., मोहाली के साथ किए गए ज्ञापन–समझौतों का उल्लेख किया तथा सभी आयोजकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया। निदेशक प्रो. राजेश कुमार भाटिया ने नारी शक्ति की प्रशंसा की एवं पेक की गौरवमयी पूर्व छात्रा कल्पना चावला को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पेक द्वारा इस सम्मेलन के चौथे संस्करण का आयोजन हमारे लिए गौरव की बात है।वोपी 2025 की कोर आयोजन अध्यक्ष डॉ. अनीता महादेवन ने साथ मिलकर आगे बढ़ने, सीखने और एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपा बाजपेयी ने बी.ई.एल. में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और सम्मेलन का हिस्सा बनने पर अपनी उत्सुकता व्यक्त की।
मुख्य अतिथि डॉ. रंजना नल्लामल्ली ने कहा कि हमें शोध परियोजनाओं को उद्योग और रक्षा के लिए उपयोगी उत्पादों के रूप में विकसित करना होगा। उन्होंने प्रणाली अभियांत्रिकी, कोर तकनीक, डीप–टेक क्षमता तथा उत्कृष्टता केन्द्रों की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि भारत अपने नवाचारों के माध्यम से वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बन सके।
वोपी 2025 का उद्देश्य महिलाओं को विज्ञान, अभियांत्रिकी, अनुसन्धान और शिक्षा के क्षेत्रों में एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे विचारों का आदान–प्रदान, सहयोग और नेतृत्व विकास की दिशा में सार्थक संवाद स्थापित कर सकें।