चंडीगढ़, इसुजु मोटर्स इंडिया अपने इसुज़ु डी-मैक्स पिकअप और एसयूवी वाहनों के लिए 8 से 13 दिसंबर 2025 तक देशभर में ‘इसुजु आई-केयर विंटर कैंप’ आयोजित कर रही है। इस सर्विस कैंप का उद्देश्य ग्राहकों को आकर्षक लाभों के साथ प्रीवेंटिव मेंटेनेंस चेक-अप उपलब्ध कराना है, जिससे सर्दियों में सुरक्षित और परेशानी-मुक्त ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित किया जा सके। ‘ इसुजु केयर’ की इस पहल के तहत सभी अधिकृत इसुजु डीलर सर्विस सेंटर पर वाहन लेकर आने वाले ग्राहकों को 37-पॉइंट का नि:शुल्क व्यापक चेकअप, शर्तों के साथ लेबर पर 10 प्रतिशत, पार्ट्स और ल्यूब्स-फ्लूइड्स पर 5 प्रतिशत, रिटेल आरएसए पर 20 प्रतिशत, प्रोकेयर पर 5 प्रतिशत और एक्सटेंडेड वारंटी पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।