चंडीगढ़, सीनियर सिटीजन सोसाइटी सेक्टर 23 ने आज भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने सतपाल वर्मा का सम्मान किया। इस दौरान सदस्यों ने वर्मा को पदभार संभालने पर बधाई दी और भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष हेमराज, सुभाष गोयल, रमेश बाबा, महेंद्र तनेजा, असीस बिग सहित अन्य पदाधिकारियों ने वर्मा का स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज को आगे बढ़ाने के प्रयास और मजबूत होंगे।
सोसाइटी के सदस्यों ने ओबीसी वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई।