चंडीगढ़, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने “ग्लोबल डिसरप्टर्स जीनियस हब” नामक बुकलेट एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। यह पूर्णतः निःशुल्क वैश्विक मंच है, जिसका उद्देश्य ज्ञान देने वालों और ज्ञान प्राप्त करने वालों को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ना है। इस पहल के संस्थापक हरि ओम वर्मा, 54 वर्षों के अनुभव वाले मैकेनिकल इंजीनियर और उद्योगपति हैं। हिताची मोहाली में टेक्निकल ऑपरेशन्स हेड के रूप में 23 वर्षों की सेवा के बाद उन्होंने 1993 में रामानी प्रिसीजन मशीन्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की। उच्च-तकनीक उपकरणों के निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए, जो वर्ष 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी और 2022 में नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, CMA राकेश भल्ला, अवि भसीन, तथा डॉ. मोनिका सूद भी उपस्थित रहे।
“ग्लोबल डिसरप्टर जीनियस हब” ज्ञान-साझाकरण को बढ़ावा देने वाला एक वैश्विक आंदोलन है, जो स्टार्ट-अप्स, उद्यमियों, उद्योग विशेषज्ञों और युवा प्रतिभाओं को जोड़ता है।
यह इस विचार पर आधारित है—
“Use it or Lose it — ज्ञान का उपयोग करें, नहीं तो यह समाप्त हो जाएगा।”
वर्मा का संदेश—
“अपने भीतर छिपा सर्वश्रेष्ठ अपने साथ न ले जाएँ—हमेशा ‘डाई एम्प्टी’ का चुनाव करें।”
यह हब Talent Provider और Talent Seeker दोनों को जोड़कर विचारों को प्रभाव और नवाचार में बदलने के लिए प्रेरित करता है।
वेबसाइट: www.globalgeniushub.com राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्टार्ट-अप्स, युवाओं और जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया तथा इस पर उपायुक्त, उद्योग निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की।