Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

मिसेज इंडिया सुप्रानैशनल 2025 में नवदीप ने रचा इतिहास, बनी देश की मिसाल

Updated on Sunday, December 07, 2025 01:17 AM IST

 

चंडीगढ़, : गोवा के ताज विवांता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया सुप्रानैशनल 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली नवदीप कौर का कहना है कि यदि मन में कुछ कर दिखाने का जुनून हो तो कोई भी मुश्किल मंज़िल को पाने से नहीं रोक सकती। आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन अपने सपनों और जुनून को कभी ठंडा नहीं पड़ने दिया। उन्होंने बताया कि हमेशा निर्धारित दायरे से आगे बढ़कर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और इसी दृढ़ता ने उन्हें कई विशिष्ट उपलब्धियाँ दिलाईं।

नवदीप ने बताया कि उनका जन्म एक फौजी परिवार में हुआ, जिसके कारण भारत के कई राज्यों में रहने का अनुभव मिला और अंततः वह पंजाब पहुँचीं, जहाँ वह वर्तमान में ड्रग कंट्रोल अफ़सर के रूप में तैनात हैं।

उन्होंने बचपन में ही प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भारत के बाला चित्र रत्न पुरस्कार सहित ड्राइंग और स्केचिंग में कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। राष्ट्रीय ओलंपियाड और यूनेस्को परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त की। स्कूली शिक्षा के दौरान वह स्काउट्स एंड गाइड्स की कप्तान रहीं और पूर्वोत्तर भारत में आयोजित प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

नवदीप ने बताया कि मात्र छह वर्ष की उम्र में उन्होंने नृत्य की शुरुआत की और इसके बाद ऑल इंडिया रेडियो की सबसे कम उम्र की आरजे बनने का खिताब भी हासिल किया। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान वह पहली बार गुजरात से पंजाब आईं ताकि पंजाबी भाषा और संस्कृति को सीख सकें, जिसने उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ लाया। उन्होंने फैशन और डांस—दोनों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाए रखा।

उन्होंने नौकरी के साथ-साथ कलर्स और सोनी टीवी जैसे चैनलों में भी कार्य किया तथा पंजाब सरकार द्वारा चार बार सम्मानित किया गया।

नवदीप ने बताया कि पति के निधन के बाद जीवन कठिन हो गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। छोटे बच्चे की परवरिश करते हुए भी अपने जुनून को जारी रखा। इसी दौरान रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से उन्हें लंबे समय तक बिस्तर पर रहना पड़ा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी और इसी दृढ़ संकल्प ने उन्हें मिसेज इंडिया सुप्रानैशनल 2024 का खिताब भी दिलाया।

उन्होंने बताया कि गायिकी में भी उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। साथ ही निर्जंना फाउंडेशन और सप्त सिंधु सहित कई एनजीओ के साथ मिलकर दिव्यांग बच्चों और विधवा महिलाओं की भलाई के लिए काम किया।

नवदीप ने बताया कि हाल में हुए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने कमल के फूल से प्रेरित परिधान पहनकर भारत की संस्कृति को प्रस्तुत किया। इसके लिए न केवल उन्हें मिसेज इंडिया सुप्रानैशनल 2025 में पहला स्थान मिला, बल्कि नेशनल कॉस्ट्यूम अवार्ड और मिसेज ग्लोबल एंबेसडर का सम्मान भी हासिल हुआ।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X