चंडीगढ़: शाओमी इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन रेडमी 15C 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया है जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल काम और मनोरंजन, दोनों के लिए भरपूर करते हैं। स्लीक और मॉडर्न डिजाइन वाले इस फोन में 17.53 सेमी (HD+) का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो मल्टीमीडिया व्यूइंग को स्मूथ और बेहतर बनाता है।
शाओमी इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुज शर्मा के अनुसार, कंपनी का लक्ष्य ऐसा स्मार्टफोन तैयार करना था जो हर प्रकार के यूज़र के लिए आसानी से इस्तेमाल करने योग्य हो और पूरे दिन भरोसेमंद परफॉर्मेंस दे सके। उन्होंने कहा कि रेडमी सीरीज़ का मकसद यूज़र्स की बदलती जरूरतों को पूरा करते रहना है।
रेडमी 15C 5G में 3D क्वाड-कर्व्ड बैक डिजाइन और फ्लोटिंग क्रेटर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करता है। यह तीन रंगों—मूनलाइट ब्लू, डस्क पर्पल और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध है। खासकर मूनलाइट ब्लू वेरिएंट को डुअल-कलर मैग्नेटिक इंक प्रोसेस से तैयार किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI ड्युअल कैमरा सेटअप है, जो कम रोशनी में भी साफ और जीवंत तस्वीरें देता है। वहीं, इसकी 6000mAh बैटरी 23 घंटे तक वीडियो और 106.9 घंटे तक संगीत प्लेबैक का समर्थन करती है। 33W टर्बो चार्जिंग के साथ यह फोन केवल 28 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है, जबकि 10W रिवर्स चार्जिंग से अन्य डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। बॉक्स में ही 33W चार्जर उपलब्ध कराया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 16GB तक RAM (Memory Extension Tech) और 1TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज दिया गया है। यह Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है, जिसमें Google Gemini, Circle-to-Search और इंटरकनेक्टिविटी फीचर्स जैसे Call Sync तथा Shared Clipboard शामिल हैं।
फोन की मजबूती को देखते हुए इसे IP64 रेटिंग मिली है। वहीं 200% वॉल्यूम बूस्ट फीचर शोरगुल में भी बेहतर ऑडियो देता है।
कीमत और उपलब्धता
* 4GB+128GB – ₹12,499
* 6GB+128GB – ₹13,999
* 8GB+128GB – ₹15,499
यह लॉन्च शाओमी की एंट्री-लेवल 5G मार्केट में पकड़ और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।