चंडीगढ़, इस सप्ताह पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की जन सुनवाई (जनता दरबार) एक दिन बदलकर आयोजित की जाएगी। सामान्य तौर पर बुधवार को होने वाला जनता दरबार अब इस सप्ताह गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को यू.टी. सचिवालय में आयोजित होगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल इस सप्ताह के लिए है। आगामी सप्ताहों में जनता दरबार नियमित कार्यक्रम अनुसार बुधवार को ही होगा।
जनता दरबार में शहरवासियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए तत्काल दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपनी शिकायतों एवं सुझावों के साथ उपस्थित रहें।