Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

बीजेपी चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर 44 में मजदूर एवं कामगार वर्ग के लिए मुफ्त चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित

Updated on Wednesday, December 10, 2025 01:03 AM IST

चंडीगढ़, भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में आज सेक्टर 44 स्थित लेबर चौक पर मजदूर एवं कामगार वर्ग के लोगों को मुफ्त नजर के चश्मे वितरित किए गए। पिछले महीने लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में जिन श्रमिकों की आंखों में नजर संबंधी समस्या पाई गई थी, उन्हें डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आज चश्मे वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि पिछले स्वास्थ्य जांच शिविर में 120 श्रमिकों की आंखों की जांच की गई थी और चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के अनुरूप आज उसी सूची के पात्र लाभार्थियों को चश्मे प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि मजदूर वर्ग देश के भवन निर्माण और विकास की असली नींव है। उन्हीं के परिश्रम से देश आगे बढ़ता है, इसलिए उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना एक स्वस्थ भारत का निर्माण करना है, जहां हर नागरिक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त हो।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। ऐसे कार्यक्रम इसी संकल्प का हिस्सा हैं और श्रमिक वर्ग की वास्तविक आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमिक वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना और उनके कार्यक्षमता में सुधार लाना था। चश्मे प्राप्त करने वाले मजदूरों ने कहा कि बेहतर दृष्टि मिलने से उनके दैनिक कार्यों में आसानी और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने इस पहल के लिए भारतीय जनता पार्टी का आभार प्रकट किया।

यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के मेडिकल सेल के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें मेडिकल सेल के कन्वीनर ललित तकियार, तथा टीम के सदस्य डॉ. संजीव भाटिया, डॉ. मीना चड्ढा और दीपक पाठक ने सक्रिय भूमिका निभाई। मेडिकल टीम ने मरीजों के रिकॉर्ड, चश्मों की जाँच और वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संभाला।

इसके साथ ही Labour Construction Worker Union Sector 44 का भी विशेष योगदान रहा। यूनियन के पदाधिकारी — अध्यक्ष रामलाल बैरवा, महासचिव गोपाल शुक्ला, सीनियर उपाध्यक्ष गुलाब चंद यादव एवं सचिव रवि दुबे — ने श्रमिकों को कार्यक्रम तक पहुंचाने और सभी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा किए जा रहे ऐसे निरंतर जनसेवा कार्यक्रम “सेवा ही संगठन” की भावना को और मजबूत करते हैं। श्रमिक वर्ग समाज की प्रगति में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है और उनके कल्याण व स्वास्थ्य की सुरक्षा पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी बीजेपी चंडीगढ़ इसी प्रतिबद्धता के साथ समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने वाले कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X