चंडीगढ़, भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा, चंडीगढ़ में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा की सहमति से प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, ओबीसी मोर्चा चंडीगढ़ की नई प्रदेश टीम में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। चौधरी जसपाल सिंह पाली, भरत यादव, कुलवंत सिंह और सरगुन आर. अरोड़ा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अशोक कुमार कश्यप और नरिंदर कुमार लुबाना को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा ओम प्रकाश यादव, विकाश शील वर्मा, कमलेश और अक्षय सुमन को सचिव बनाया गया है। संगठन के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी धर्मिंदर सिंह सैनी को दी गई है। वीर भादर को कार्यालय सचिव, धीरज राजभर को आईटी इंचार्ज, अर्जुन को सोशल मीडिया इंचार्ज और ओम प्रकाश को मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
सतपाल वर्मा ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और नई टीम पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, ओबीसी समाज को संगठित करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।