Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

टेर्रेस्ड गार्डन में जीरो वेस्ट 38वां गुलदाउदी शो शुरू

Updated on Saturday, December 20, 2025 00:40 AM IST

 

चंडीगढ़, टेर्रेस्ड गार्डन, सेक्टर-33 में शुक्रवार को जीरो वेस्ट 38वें गुलदाउदी शो का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी 21 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।प्रदर्शनी का उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल पत्नी अनिता कटारिया, मेयर हरप्रीत कौर बबला, मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, प्रधान सचिव वी.पी. सिंह, गृह सचिव एवं स्थानीय सरकार सचिव मंडीप सिंह बराड़, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, पार्षद अंजू कट्याल सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने गुलदाउदी की रंग-बिरंगी और आकर्षक प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित करने के लिए नगर निगम की पहल को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि फूल शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संतुलन में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बागवानी और पौधारोपण से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि इससे उनमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को जीवंत बना दिया।

राज्यपाल ने प्रदर्शनी परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इनमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, बागवानी कचरे से खाद निर्माण, होम कम्पोस्टिंग, सफाई मित्र पहल, निर्माण एवं विध्वंस कचरा प्रबंधन तथा प्रारंभ नामक पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों की दुकान शामिल रही, जिसे स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की और गुलदाउदी शो की ब्रोशर का विमोचन किया। साथ ही, शहर की हरियाली के पीछे कार्यरत बागवानी विभाग के माली कर्मचारियों को उनके समर्पण और मेहनत के लिए सम्मानित किया गया।

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने आयोजन को सफल बनाने में जुटे कर्मचारियों और बागवानों की सराहना करते हुए नागरिकों से पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील की। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि इस वर्ष 260 से अधिक किस्मों की गुलदाउदी प्रदर्शित की गई हैं, जिन्हें नगर निगम की नर्सरियों में तैयार किया गया है। फूलों से बनी नाव, ऊंट, मोर, गाय, जिराफ और शेर जैसी आकृतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

आगंतुकों की सुविधा के लिए मेडिकल काउंटर, खोया-पाया केंद्र, पेयजल और स्वच्छ सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा परिसर में जीरो वेस्ट रसोई भी स्थापित की गई है, जहां प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है।

जीरो वेस्ट 38वां गुलदाउदी शो फूलों की सुंदरता, पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी का सशक्त उदाहरण बनकर चंडीगढ़ की हरित प्रतिबद्धता को दर्शा रहा है।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X