Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

वीर बाल दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ द्वारा सुखमणि साहिब पाठ, कीर्तन दरबार एवं लंगर सेवा का भव्य आयोजन

Updated on Saturday, December 27, 2025 01:15 AM IST

चंडीगढ़ , भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर मनी माजरा गोविंदपुरा, वार्ड नंबर 6 स्थित कम्युनिटी सेंटर के साथ वाले मैदान में सुखमणि साहिब का पाठ एवं कीर्तन दरबार का श्रद्धापूर्ण और भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला रहे, जबकि सह संयोजक धर्मेंद्र सैनी, परवीन नारंग, बलजिंदर गुजराल, दीदार सिंह, जुझार सिंह एवं अवतार सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में समन्वय, सेवा एवं व्यवस्थाओं के स्तर पर अहम भूमिका निभाई।

यह आयोजन सिख इतिहास के अमर अध्याय, दसवें पातशाह गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों के अतुलनीय बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धा, समर्पण और राष्ट्रभाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष वीर बाल दिवस के अवसर पर ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को साहिबजादों के त्याग, शौर्य और धर्म रक्षा के संदेश से जोड़ती है। साहिबजादों का बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि आज की पीढ़ी के लिए साहस, आत्मबल और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का जीवंत उदाहरण है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा तथा चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कीर्तन दरबार में माथा टेककर देश, प्रदेश और समाज की सुख-शांति, समृद्धि और एकता की कामना की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने अपने संदेश में कहा कि वीर बाल दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों ने अत्याचार के सामने झुकने के बजाय सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन आज भी हमें सत्य, साहस और राष्ट्रहित के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इन्हीं आदर्शों के साथ समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में निरंतर जुटी हुई है।
कार्यक्रम के दौरान शबद-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के समापन पर सेवा, समानता और भाईचारे की महान परंपरा के प्रतीक स्वरूप लंगर का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने प्रसाद रूप में लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की मजबूती और सामाजिक सद्भाव के संकल्प के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X