Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

ट्राइडेंट ग्रुप ने उत्साह के साथ मनाया “विज़न डे”: 20 साल से अधिक सेवा देने वाले 230 से ज्यादा कर्मचारियों को किया सम्मानित

Updated on Friday, January 02, 2026 17:03 PM IST

चंडीगढ़/पंजाब, ट्राइडेंट ग्रुप ने अपना वार्षिक “विज़न डे” पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर संगठन में 20 वर्ष से अधिक सेवा देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके समर्पण, निष्ठा और कड़ी मेहनत को सलाम किया गया। उल्लेखनीय है कि विज़न डे, ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस व राज्यसभा सांसद पद्मश्री राजिंदर गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। इस वर्ष 230 से अधिक दीर्घसेवी कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ट्राइडेंट की सफलता की कहानी में इन कर्मचारियों की भूमिका अहम रही है। यही कर्मठ कर्मचारी संगठन की मजबूती की पहचान हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत भी।
विज़न डे समारोह ट्राइडेंट के पंजाब के बरनाला स्थित संघेड़ा तथा मध्य प्रदेश के बुधनी संयंत्रों में एक साथ आयोजित किए गए। इस दौरान “लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड्स” प्रदान कर इन कर्मचारियों को ट्राइडेंट परिवार के सच्चे स्तंभ के रूप में सम्मानित किया गया।


समारोह में उत्साह बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले रेस, रस्साकशी और क्रिकेट मैच शामिल रहे। इसके अलावा एकल नृत्य प्रस्तुतियों जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने कर्मचारियों की प्रतिभा और आपसी सौहार्द को दर्शाया। कार्यक्रम का समापन टीम-बिल्डिंग गतिविधियों और हाई-टी के साथ हुआ, जिससे एकता, सहयोग और सामूहिक गर्व की भावना और मजबूत हुई।
इस मौके पर अपने संदेश में पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने कहा कि विज़न डे ट्राइडेंट के कर्मवीरों और कर्मयोगियों को समर्पित है, जिनके अथक प्रयासों और समर्पण से संगठन को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2026 कर्मवीरों और कर्मयोगियों को समर्पित रहेगा, जो मिशन ‘पहले खुशी, फिर खुशहाली’ से प्रेरित होगा। उन्होंने बताया कि खुशहाली का मतलब सिर्फ आर्थिक तरक्की नहीं, बल्कि ट्राइडेंट परिवार के हर सदस्य का समग्र विकास और खुशहाल जीवन है।
उन्होंने एकता और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ट्राइडेंट की असली ताकत उसके लोगों की एकजुटता में निहित है। साथ ही उन्होंने बताया कि ट्राइडेंट ग्रुप भविष्य में भी आधुनिकीकरण और ऑटोमेशन पर फोकस बनाए रखेगा, जिससे दक्षता, नवाचार और सतत विकास को नई गति मिलेगी।
विज़न डे समारोह ने एक बार फिर ट्राइडेंट ग्रुप की जन-केंद्रित सोच और उन सभी लोगों के प्रति गहरे सम्मान को रेखांकित किया, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से संगठन की निरंतर सफलता में योगदान दिया है।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X