Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश

Updated on Friday, January 02, 2026 17:04 PM IST

चंडीगढ़ , भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन उपलक्ष्य में सेक्टर 34 स्थित गुरुद्वारा साहिब से निकले भव्य नगर कीर्तन का हार्दिक एवं भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, सेक्टर 33 में किया गया। यह स्वागत समारोह प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरी श्रद्धा, अनुशासन और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ।

स्वागत के दौरान गुरु साहिब जी की पावन पालकी का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। नगर कीर्तन के साथ पधारे गुरु साहिब जी के पांच प्यारों को सिरोपा पहनाकर एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर सम्मानित किया गया। पूरे वातावरण में गुरुवाणी की मधुर ध्वनि, भक्ति भाव और आपसी भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने इस उपलक्ष्य पर कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन साहस, त्याग, समर्पण और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने समाज को अन्याय, अत्याचार और भेदभाव के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा दी। खालसा पंथ की स्थापना कर उन्होंने समानता, निडरता, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक है।

इस अवसर पर मेयर चंडीगढ़ हरप्रीत कौर बबला, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी एवं प्रदेश महामंत्री संजीव राणा, पूर्व पार्षद सतिंदर सिंह, नॉमिनेटेड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यालय सचिव संजय पुरी, भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षद, सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पवर्षा कर एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर गुरु साहिब जी के पांच प्यारों का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान चाय प्रसाद एवं ब्रेड पकोड़ों का लंगर लगाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण सेवा भाव से लंगर सेवा करते हुए श्रद्धालुओं एवं आने-जाने वाले सभी राहगीरों को प्रसाद वितरित किया। यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का सशक्त प्रतीक बना।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X