Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक द्वारा शहर भर में वृक्षारोपण स्थलों का निरीक्षण

Updated on Sunday, January 04, 2026 23:33 PM IST

चंडीगढ़, पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया ने आज चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में वन विभाग, इंजीनियरिंग विभाग तथा नगर निगम द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया।  कटारिया ने 5 जुलाई, 2025 को चंडीगढ़ के 23 स्थानों पर एक ही दिन में 1,17,836 पौधे रोपित कर शहर की हरित पहल को नई गति प्रदान की थी। इसी क्रम में उन्होंने आज नौ विभिन्न स्थलों पर जाकर वृक्षारोपण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की। यह निरीक्षण पर्यावरण संरक्षण एवं शहरी हरितीकरण के प्रति प्रशासन की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

निरीक्षण की शुरुआत राजेंद्र पार्क से हुई, जहाँ 5 जुलाई को वन महोत्सव–2025 का औपचारिक शुभारंभ किया गया था। इसके पश्चात निरीक्षण सुखना वन्यजीव अभयारण्य के अंतर्गत कांसल क्षेत्र स्थित वृक्षारोपण स्थलों तक किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक ने पौधों के रख-रखाव एवं 80 से 95 प्रतिशत तक की जीवितता दर पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधों का निरंतर संरक्षण सुनिश्चित किया जाए ताकि चंडीगढ़ के नागरिकों को स्वस्थ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने निराई-गुड़ाई, सिंचाई तथा अन्य सिल्वीकल्चरल क्रियाओं को नियमित रूप से करने पर भी बल दिया।

 कटारिया ने हाईकोर्ट प्रवेश मार्ग तथा जन मार्ग पर इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किए गए वृक्षारोपण कार्यों का भी निरीक्षण किया, जहाँ 30,000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इसके पश्चात उन्होंने नगर निगम द्वारा सेक्टर-23 स्थित रोज़ नर्सरी में विकसित उच्च घनत्व (मियावाकी) वृक्षारोपण स्थल तथा सेक्टर-36 स्थित फ्रेग्रेंस गार्डन के वृक्षारोपण स्थल का दौरा किया।

रॉक गार्डन के पीछे कैम्बवाला रोड पर किए गए वृक्षारोपण का निरीक्षण करते हुए प्रशासक ने वन विभाग के प्रयासों की सराहना की, जिसके माध्यम से सीवेज-प्रभावित वन क्षेत्र का सफलतापूर्वक पारिस्थितिक पुनर्स्थापन किया गया है। सीवेज के प्रभावी डायवर्जन एवं बंडिंग संरचनाओं के विकास से यह क्षतिग्रस्त वन भूमि अब एक हरे-भरे क्षेत्र में परिवर्तित हो चुकी है।

इसके पश्चात प्रशासक ने सुखना वन्यजीव अभयारण्य में प्रवेश कर कांसल वन क्षेत्र में किए जा रहे जैव विविधता संवर्धन एवं पारिस्थितिक पुनर्स्थापन कार्यों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान प्रशासक के साथ  मंदीप सिंह बराड़, गृह सचिव-सह-सचिव, वन एवं पर्यावरण;  सौरभ कुमार, मुख्य वन संरक्षक;  अमित कुमार, आयुक्त, नगर निगम चंडीगढ़;  अनुप सोनी, वन संरक्षक;  नवनीत श्रीवास्तव, डीसीएफ; वन विभाग का मैदानी स्टाफ तथा इंजीनियरिंग विभाग एवं नगर निगम के वरिष्ठ अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X