चंडीगढ़। ( प्रोसन बर्मन ) आरपी–संजीव गोयनका ग्रुप के कॉर्पोरेट अफेयर्स के सलाहकार भारतेंदु शांडिल्य ने आज चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान शांडिल्य ने ग्रुप की कंपनी चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) द्वारा चंडीगढ़ में बिजली वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने नेटवर्क के आधुनिकीकरण, आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने, तकनीकी उन्नयन तथा उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने से जुड़े प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।
इसके अलावा बैठक में बिजली क्षेत्र से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण और समसामयिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। यह बातचीत सकारात्मक और सहयोगपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें चंडीगढ़ की बिजली वितरण प्रणाली को और बेहतर बनाने की साझा प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से सामने आई।