Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता : बीएसएनएल के अंडरग्राउंड केबल चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

Updated on Wednesday, January 07, 2026 22:54 PM IST

चंडीगढ़ (प्रोसन बर्मन) चंडीगढ़ पुलिस ने बीएसएनएल के अंडरग्राउंड कॉपर केबल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई केबलों के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार और अन्य सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई महिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कन्वरदीप कौर के निर्देशों पर, पुलिस अधीक्षक के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन और एसडीपीओ साउथ गुरजीत कौर की निगरानी में की गई। सेक्टर-34 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें
लवप्रीत उर्फ प्रिंस, निवासी सेक्टर-56, चंडीगढ़ (उम्र 31 वर्ष),
मोहद. आशिक, निवासी गांव हदगांव, जिला अररिया, बिहार (उम्र 22 वर्ष),
मोहद. महफूज आलम, निवासी गांव घाट बेलवारी, जिला अररिया, बिहार (उम्र 22 वर्ष)
शामिल हैं।
क्या हुआ था मामला
थाना सेक्टर-34 में दर्ज प्राथमिकी संख्या 04, दिनांक 03 जनवरी 2026 के अनुसार बीएसएनएल के एसडीओपी-II वीरेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि सेक्टर-34-ए स्थित नाबार्ड कार्यालय के पास अंडरग्राउंड डक्ट का ढक्कन खुला मिला। जांच में पाया गया कि अंडरग्राउंड डक्ट काटकर बड़ी संख्या में कॉपर केबल चोरी कर ली गई थी।
शिकायत के मुताबिक 800 और 1200 पेयर की कुल 20 अंडरग्राउंड कॉपर केबल, लगभग 4 मीटर लंबाई की, इसके अलावा 800 पेयर की 15 मीटर लंबाई की दो केबल और 1200 पेयर की लगभग 30 मीटर लंबी एक केबल चोरी हुई थी।
बरामदगी
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को 05 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर विभिन्न लंबाई और क्षमता की कॉपर केबलें, हथौड़े, आयरन कटर, छैनी, पेचकस, रिफ्लेक्टर जैकेट, रस्सी, गैंती, कुदाल और लोहे की रॉड सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
न्यायिक हिरासत
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी लवप्रीत उर्फ प्रिंस के खिलाफ पहले भी चंडीगढ़ में एक अन्य मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
चंडीगढ़ पुलिस ने कहा है कि मामले की आगे की जांच जारी है और चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X