Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

नवीनीकृत चंडीगढ़ पर्यटन वेबसाइट का उद्घाटन

Updated on Wednesday, January 07, 2026 23:06 PM IST

चंडीगढ़, पंजाब के  राज्यपाल एवं प्रशासक, यू.टी. चंडीगढ़,  गुलाब चंद कटारिया ने आज लोक भवन, चंडीगढ़ में चंडीगढ़ पर्यटन की नवीनीकृत आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन किया। पर्यटन विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा पुनः डिज़ाइन एवं उन्नत की गई इस नई वेबसाइट का उद्देश्य इसे अधिक गतिशील, पर्यटक-अनुकूल एवं वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाना है, ताकि देशी एवं विदेशी पर्यटकों के लिए सूचना तक आसान पहुंच सुनिश्चित हो सके और पर्यटक सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि हो।

नवीनीकृत वेबसाइट में आधुनिक, इंटरएक्टिव एवं आकर्षक दृश्यात्मक इंटरफेस, बेहतर नेविगेशन तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानकों के अनुरूप सुव्यवस्थित कंटेंट संरचना प्रदान की गई है। इसमें एक समर्पित “मेले, उत्सव एवं कार्यक्रम” अनुभाग जोड़ा गया है, जो एक केंद्रीकृत इवेंट लिस्टिंग पोर्टल के रूप में कार्य करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभाग, व्यक्ति एवं निजी संस्थान अपने कार्यक्रमों का पंजीकरण कर उन्हें वेबसाइट पर प्रदर्शित कर सकेंगे, जिससे कार्यक्रमों की दृश्यता एवं पर्यटक आवागमन में वृद्धि होगी। इसके साथ ही, पूर्व एवं आगामी कार्यक्रमों का कैलेंडर व्यू भी जोड़ा गया है, जिससे यह वेबसाइट शहर में आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों एवं आयोजनों से संबंधित जानकारी के लिए एक ‘वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म’ बन गई है।

पर्यटकों की सुविधा हेतु “अपनी यात्रा की योजना बनाएं” नामक एक नया अनुभाग भी जोड़ा गया है, जिसमें चंडीगढ़ क्यों देखें, भ्रमण का सर्वोत्तम समय तथा सुझाए गए यात्रा कार्यक्रमों जैसी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है। वेबसाइट पर विरासत, प्रकृति, वेलनेस, वास्तुकला एवं खान-पान जैसे विविध रुचि क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार किए गए 13 पर्यटन यात्रा कार्यक्रम भी प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें 1-दिवसीय, 2-दिवसीय एवं 3-दिवसीय यात्राओं के विकल्प तथा अंतर-राज्यीय आकर्षण भी सम्मिलित हैं।

पर्यटक सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए वेबसाइट में महत्वपूर्ण सेवाओं का एकीकरण किया गया है, जिनमें गृह मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन से जुड़ी ई-वीज़ा जानकारी, समर्पित ट्रैवल डेस्क में पर्यटक सूचना केंद्रों का विवरण तथा चंडीगढ़ पर्यटन ई-टिकटिंग ऐप शामिल है। यह ऐप एकीकृत क्यूआर-कोड आधारित प्रणाली के माध्यम से एक ही मोबाइल प्लेटफॉर्म पर विभिन्न पर्यटन स्थलों के टिकट बुकिंग की सुविधा प्रदान करता है।

इसके अतिरिक्त, वेबसाइट पर फिल्म फेसीलिटेशन सेल को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है, जिसके माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों पर फिल्म शूटिंग के लिए 3–5 कार्यदिवसों में ऑनलाइन अनुमति प्रदान की जाती है। साथ ही, थिएटर एवं ऑडिटोरियम बुकिंग विवरण, प्रमुख पर्यटन स्थलों की तस्वीरों सहित जानकारी तथा संबंधित विभागीय प्लेटफॉर्म्स के लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं।

इस अवसर पर यू.टी. चंडीगढ़ के मुख्य सचिव  एच. राजेश प्रसाद, आईएएस; राज्यपाल के सचिव  वी.पी. सिंह, आईएएस; गृह सचिव, यू.टी. चंडीगढ़  मन्दीप सिंह बराड़, आईएएस; प्रशासक के विशेष सचिव  अभिजीत विजय चौधरी, आईएएस तथा निदेशक पर्यटन,  राधिका सिंह, एचसीएस भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X