Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 5वीं बार जीती एआईयू नॉर्थ ज़ोन यूथ फेस्टिवल की ओवरऑल ट्रॉफी

Updated on Monday, January 12, 2026 00:44 AM IST

चंडीगढ़। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ुआं ने एक बार फिर सांस्कृतिक क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान साबित करते हुए 39वें एआईयू इंटर-यूनिवर्सिटी नॉर्थ ज़ोन यूथ फेस्टिवल में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीत लिया है। यह प्रतिष्ठित यूथ फेस्टिवल एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ द्वारा आयोजित किया गया, जिसकी मेज़बानी चितकारा यूनिवर्सिटी ने की।
यह पांचवीं बार है जब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने नॉर्थ ज़ोन स्तर पर एआईयू की ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की है। यूनिवर्सिटी के 60 छात्रों ने संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्य और ललित कला समेत 28 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। 6 से 10 जनवरी तक चले इस पांच दिवसीय यूथ फेस्टिवल में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड और चंडीगढ़ की 22 यूनिवर्सिटियों के 1100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
कड़े मुकाबले के बीच चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 11 श्रेणियों में पहला स्थान, 5 में दूसरा, 3 में तीसरा, 2 में चौथा और 5 में पांचवां स्थान हासिल किया। इस तरह यूनिवर्सिटी ने कुल 27 पुरस्कार जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। साथ ही यूनिवर्सिटी ने ओवरऑल संगीत, ओवरऑल साहित्य और ओवरऑल ललित कला की ट्रॉफियां जीतकर ओवरऑल चैंपियन का गौरव भी प्राप्त किया।
लोक वाद्यवृंद श्रेणी में हरियाणवी लोक प्रस्तुति ‘कल्लू की चौपाल’ ने पहला स्थान हासिल कर दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान खींचा। वहीं, रचनात्मक कोरियोग्राफी ‘कचरा’ ने झुग्गी बस्तियों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी गरीबी, उपेक्षा और सामाजिक असमानता की कड़वी सच्चाई को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। पश्चिमी समूह गीत श्रेणी में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को दूसरा स्थान मिला।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआईयू नेशनल यूथ फेस्टिवल 2026 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। यह राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल 10 से 14 मार्च तक चेन्नई, तमिलनाडु स्थित सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित होगा।
यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस उपलब्धि को छात्रों की कड़ी मेहनत, रचनात्मक सोच और फैकल्टी के सतत मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। यह जीत चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करती है।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X