चंडीगढ़, गणतंत्र दिवस के मद्देनजर चल रही विशेष चेकिंग के दौरान थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने आर्म्स एक्ट के दो अलग अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से एक एक कमानीदार स्प्रिंग ऑपरेटेड चाकू बरामद किया गया है। पहला मामला एफआईआर नंबर 03 दिनांक 17.01.2026 के तहत दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार 16 और 17 जनवरी की दरमियानी रात करीब ग्यारह बजकर पंद्रह मिनट पर कॉलोनी नंबर चार लाइट प्वाइंट के पास गश्त के दौरान संदेह के आधार पर नितीश उर्फ कालिया निवासी हल्लो माजरा को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कमानीदार स्प्रिंग ऑपरेटेड चाकू बरामद हुआ। आरोपित हथियार रखने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।
दूसरा मामला एफआईआर नंबर 04 दिनांक 17.01.2026 के तहत दर्ज किया गया। पुलिस पोस्ट डेरिया क्षेत्र में 16 और 17 जनवरी की दरमियानी रात करीब एक बजकर पचास मिनट पर श्मशान घाट के पास विशेष चेकिंग के दौरान करन उर्फ कुकी निवासी फेज एक राम दरबार को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से भी एक कमानीदार स्प्रिंग ऑपरेटेड चाकू बरामद किया गया।
जांच के दौरान दोनों आरोपितों को उसी दिन गिरफ्तार कर बरामद हथियार केस प्रॉपर्टी के रूप में कब्जे में लिए गए। बाद में दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपित आदतन अपराधी हैं और पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण को और मजबूती मिली है।