Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

सेक्टर 32 फायरिंग के पीछे अंतरराज्यीय उगाही गिरोह, चार आरोपी गिरफ्तार

Updated on Wednesday, January 21, 2026 23:48 PM IST

चंडीगढ़, सेक्टर 32 स्थित सेवक फार्मेसी पर हुई फायरिंग के मामले को चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपियों को बुधवार को सेक्टर 39 जीरी मंडी चौक के पास हुई मुठभेड़ के बाद काबू किया गया, जबकि एक आरोपी को जांच के दौरान पहले गिरफ्तार किया गया था। मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए। यह कार्रवाई एसपी क्राइम के नेतृत्व, डीएसपी धीरज कुमार की निगरानी और क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी की अगुवाई में की गई।

कैसे हुई थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार 15 जनवरी 2026 की रात दो अज्ञात युवक सफेद एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर 32 स्थित सेवक फार्मेसी पहुंचे और दो राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान दुकान मालिक को जान से मारने की धमकी दी गई। एक गोली काउंटर के शीशे में लगी जबकि दूसरी नीचे जा लगी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में एफआईआर नंबर 07 दिनांक 16 जनवरी 2026 को थाना 34 चंडीगढ़ में दर्ज की गई।

अंतरराज्यीय उगाही गिरोह का खुलासा

जांच में सामने आया कि यह एक अंतरराज्यीय उगाही गिरोह है, जिसके तार अन्य राज्यों और विदेश में बैठे हैंडलर से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक विदेश में बैठा सबा निवासी गोबिंदगढ़ अमेरिका से कॉल कर उगाही की मांग करता था। उसका संपर्क राहुल बिष्ट से था, जो जमीन पर नेटवर्क तैयार करता और संभावित टारगेट की जानकारी देता था।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने राहुल बिष्ट 32 वर्ष निवासी सेक्टर 46ए चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसी के जरिए शूटरों को तैयार किया गया और वारदात को अंजाम दिलवाया गया।

बरामदगी

राहुल बिष्ट के कब्जे से 46.26 ग्राम हेरोइन, 392 ग्राम अफीम, एक देशी पिस्तौल कट्टा, 02 जिंदा कारतूस, 04 खाली कारतूस, 11 मोबाइल फोन और 2 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनें बरामद की गईं। इन बरामदगियों के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अलग मामला भी दर्ज किया गया है।

अन्य वारदातों में भी संलिप्तता

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने 20 जनवरी 2026 को जालंधर के रामामंडी इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर पर तीन राउंड फायरिंग की थी। इसके अलावा मोहाली के डेराबस्सी इलाके में एक पेट्रोल पंप पर चार पहिया वाहन लूटने की कोशिश भी की गई।

मुठभेड़ का पूरा घटनाक्रम

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। आरोपी सिल्वर रंग की वैगनआर में चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश कर रहे थे। सेक्टर 39 के पास पुलिस को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया और वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर 6 से 7 राउंड फायरिंग की। एक गोली पुलिस की स्कॉर्पियो को लगी जबकि एक गोली एएसआई संजय की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी पैरों में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि विदेश बैठे हैंडलर की भूमिका की गहन जांच की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द संभव है।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X