Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

गौशालाओं की बदहाली, 24 घंटे पानी और बिजली के मुद्दे पर कांग्रेस ने मेयर को घेरा

Updated on Saturday, January 24, 2026 23:31 PM IST

चंडीगढ़।( संजीव कुमार ) चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने मेयर हरप्रीत कौर बबला और भाजपा शासित नगर निगम के कार्यकाल पर तीखा प्रहार करते हुए इसे शहर के इतिहास का सबसे विफल दौर करार दिया है। एक विशेष प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए लक्की ने कई आरोप लगाए।
गौवंश की मौत और प्रशासनिक लापरवाही कांग्रेस अध्यक्ष ने गौशालाओं की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मेयर का कार्यकाल शुरू होते ही मलोया में 8 गोवंश की मौत हुई थी और अब हाल ही में माखनमाजरा में 50 गायों की जान चली गई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ऐसी घटना किसी अन्य स्थान पर हुई होती, तो भाजपा ने अब तक बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया होता। लक्की ने कहा, "शहर की जनता से भारी-भरकम 'काऊ सेस' वसूला जा रहा है, लेकिन उस पैसे का उपयोग गायों के संरक्षण में नहीं हो रहा। कांग्रेस इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय जांच का इंतजार कर रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।"
पानी और बिजली के मोर्चे पर विफलता
चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लकी ने गृह मंत्री अमित शाह के मनीमाजरा दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां 24 घंटे पानी देने का वादा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लोगों को गंदा पानी मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि पहले टैक्स को तीन गुना बढ़ाने की साजिश रची गई और जब कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया, तो उसे दोगुना कर दिया गया। यह सीधे तौर पर जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है।
बिजली विभाग के निजीकरण पर बरसते हुए लक्की ने कहा कि जो विभाग लगातार मुनाफे में चल रहा था, उसे एक निजी कंपनी के हवाले कर दिया गया। इसका परिणाम कल शहर के कई सेक्टरों में देखने को मिला, जहां घंटों तक बिजली गुल रही। उन्होंने कहा कि निजीकरण के नाम पर चहेती कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है और आम जनता को परेशानी में झोंका जा रहा है।
आर्थिक बदहाली और बेरोजगारी
निगम की वित्तीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि आज नगर निगम गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए उनके ही पेंशन फंड से 60 करोड़ रुपये निकालने पड़े। इतना ही नहीं, लगभग 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया, जो भाजपा की जनविरोधी नीतियों का प्रमाण है। लक्की ने कहा कि निगम की जमीनें बेची जा रही थीं ताकि वित्तीय घाटा पूरा किया जा सके, लेकिन कांग्रेस के कड़े विरोध के कारण भाजपा अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई।
गिरती रैंकिंग और विकास की कमी
सड़कों की हालत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 60 सालों के इतिहास में चंडीगढ़ की सड़कें इतनी खराब कभी नहीं रहीं। डड्डूमाजरा में कूड़े का पहाड़ आज भी जस का तस खड़ा है और कई डेडलाइन बीतने के बावजूद समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही चंडीगढ़ की स्वच्छता रैंकिंग में भारी गिरावट आई है।
मेयर के कार्यकाल पर सवाल
लक्की ने साल 2024 के अनिल मसीह वोट चोरी कांड का हवाला देते हुए कहा कि सदन में सरेआम लोकतंत्र की हत्या की गई। उन्होंने मांग की कि नगर निगम का बजट कम से कम 1700 करोड़ रुपये होना चाहिए और मेयर का कार्यकाल एक साल के बजाय पांच साल का होना चाहिए ताकि विकास कार्य सुचारू रूप से चल सकें। उन्होंने सांसद मनीष तिवारी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शहर के वास्तविक मुद्दों को देश की संसद में मजबूती से उठाया है, जबकि भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है।

वहीं सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी ने भी मेयर हरप्रीत कौर बबला के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वो मेयर बनी थीं उसके कुछ दिन बाद ही मलोया में गौवंश की मृत्यु हुई थी जो कि एक अपशगुन था और आज जब उनका कार्यकाल ख़त्म हो रहा है तब भी माखनमाजरा में 60-70 गौवंश की मृत्यु हुई है, ये भी अपशगुन है।

डिप्टी मेयर तरुणा मेहता भी मेयर हरप्रीत कौर बबला पर हमलावर दिखीं, उन्होंने कहा की सदन में विपक्ष जब किसी ग़लत एजेंडे का विरोध करता है तो मेयर मैडम मार्शल बुलाकर विपक्षी पार्षदों को बाहर कर देती हैं, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये उनकी बड़ी उपलब्धि है।
बहरहाल इस प्रेस कांफ्रेंस को मेयर हरप्रीत कौर बबला की ओर से अपने कार्यकाल को लेकर की गई प्रेस कांफ्रेंस के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है लेकिन जिस तरह कांग्रेस ने मेयर पर सवाल उठाए हैं ऐसे में अब देखना होगा कि चंडीगढ़ बीजेपी या फिर मेयर साहब इसका क्या जवाब देती हैं ?

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X