Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर चाइल्ड राइट्स कमीशन का नोटिस : बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान बीडी जलाई गाना विवाद

Updated on Saturday, January 24, 2026 23:36 PM IST

 

चंडीगढ़ (पूजा राणा) :  फेमस बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान को चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडित राव धरेन्नावर की शिकायत पर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस दक्षिण गोवा जिला बाल संरक्षण इकाई ने जारी किया है। इसमें सिंगर को बीड़ी जलाई ले और शराबी या ऐसे ही सॉन्ग गाने ना देने के कहा गया है। बता दें कि सिंगर का कल या यानि 25 जनवरी को गोवा के 1919 स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम में ‘द अल्टीमेट सुनिधि लाइव' कॉन्सर्ट है। इसे लेकर प्रोफेसर डॉ. धरेन्नावर ने शिकायत की थी, जिसमें आयोजकों को बच्चों की मौजूदगी में तंबाकू और शराब को बढ़ावा देने वाले गाने न बजाने और न गाने देने की प्रिवेंटिव एडवाइजरी करने की मांग की थी।

इसी शिकायत के बाद गोवा चाइल्ड कमीशन ने सिंगर सुनिधि चौहान के लाइव कॉन्सर्ट को लेकर सख्त रुख अपनाया है। दक्षिण गोवा जिला बाल संरक्षण इकाई ने आयोजकों को एडवाइजरी जारी कर बीडी जलाई ले जैसे सॉन्ग को न गाने और न बजाने के लिए कहा गया है।

पहले जानिए कौन है प्रोफेसर राव, क्यों उन्होंने यह शिकायत की...

कन्नड़ भाषी, समाजशास्त्र पढ़ाते हैं, पंजाबी का करते प्रचार:  पंडित राव धरेनवार चंडीगढ़ में समाजशास्त्र पढ़ाते हैं। इस कन्नड़ भाषी प्रोफेसर को यहां पंजाबी भाषा से प्यार हो गया। वह लोगों को पंजाबी भाषा के प्रति और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहें हैं। अपने सर पर एक बोर्ड रख कर वह बाज़ार, सड़क और गलियों में घूमते हैं और उस पर लिखा रहता हैं कि 'पंजाबी भाषा का प्रयोग करें'। वह सबसे कहते हैं कि पंजाबी भाषा को प्रोत्साहन दो और अपने दुकान के साईनबोर्ड पंजाबी में लगाओ।

वल्गर, हिंसक, शराबी गानों के खिलाफ भी चला रहे अभियान:  इसके अलावा डॉ. पंडित राव धरेन्नावर पंजाब, हरियाणा या चंडीगढ़ क्षेत्र में वल्गर, हिंसक, शराबी गानों के खिलाफ भी अभियान से जुड़े हुए है। वे ऐसे मामलों में पुलिस, प्रशासन और कोर्ट तक ले जाते है और ऐसे गानों और कंटेंट पर रोक लगवाते हैं, जिनकी वजह से बच्चों और युवाओं पर बुरा असर पड़ता हो। गोवा कंसर्ट की शिकायत भी उन्होंने इसी उद्देश्य के साथ की।

बाकायदा हाथ में पोस्टर लिया हुआ था, जिस पर लिखा था- हथियार, अश्लील और शराबी गानों के गीतकारों, गायकों और रिकॉर्डिंग कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएं।

गोवा बाल संरक्षण इकाई की ओर से जारी नोटिस की 2 अहम बातें...

बीड़ी जलई ले और शराबी गानों पर आपत्ति : एडवाइजरी में सुनिधि चौहान और आयोजकों को कहा गया है कि सिंगर के गीत बीड़ी जलई ले और शराबी न गाए जाएं। इन गानों में तंबाकू और शराब की प्रोमोशन है। इस आयोजन में 18 साल की उम्र से कम वाले बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में इन गीतों का बच्चों पर गलत मानसिक असर हो सकता है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट 2015 की धारा 3 (4) का हवाला देते हुए कहा कि बच्चों से जुड़े हर फैसले में उनके शारीरिक, मानसिक, नैतिक और भावनात्मक हित को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए।
बच्चों की सुरक्षा के नियमों और कानून का पालन करें : 1919 स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम (वर्ना, गोवा) के मैनेजर से अपील है कि वे बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें और ऐसे गानों से बच्चों को दूर रखने या उनके प्रभाव को कम करने के उपाय करें। आगे कहा गया है कि आयोजकों और गायकों की खुद की भी जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों के सामने ऐसे गाने न गाएं और संवेदनशीलता दिखाएं। बच्चों की सुरक्षा के नियमों और कानून (जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015) का पूरी तरह पालन करें।
बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान से जुड़े विवाद...

"बीड़ी जलाईले" गाने का पुराना विवाद : 2006 में ओमकारा फिल्म का ये गाना हिट हुआ, लेकिन अश्लील शब्दों की वजह से कंट्रोवर्सी में रहा। इसे "hottest item song" कहा गया, लेकिन कुछ लोगों ने इसे अश्लील माना। 2024-25 में यो यो हनी सिंह ने भी इसे मिसोजिनिस्टिक (महिला-विरोधी) कहा था।
लाइव कॉन्सर्ट्स और डांस मूव्स पर बैकलैश: हाल के कुछ कॉन्सर्ट्स में उनके डांस मूव्स और परफॉर्मेंस को कुछ लोगों ने "अजीब" या "ओवर" कहा था। वायरल वीडियो पर ऑनलाइन ट्रोलिंग हुई, कुछ ने उनकी स्टाइल को इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स (जैसे टेलर स्विफ्ट) से कॉपी बताया था। मगर, सुनिधि के फैंस ने उनका सपोर्ट भी किया था।
कुछ अन्य विवाद : 2007 में एक रैपिड फायर इंटरव्यू में सुनिधि चौहान ने पाकिस्तानी सिंगर को आतिफ असलम को "ओवररेटेड" कहा था, जिस पर काफी चर्चा हुई थी। कुछ फिल्मों के लिए पेमेंट न मिलने की बात एक इंटरव्यू में कही थी। रियलिटी शो में जजिंग छोड़ने की वजह बताई थी कि अब शो डॉक्टर्ड (फेक/मैनिपुलेटेड) हो गए हैं।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X