चंडीगढ़। चंडीगढ़ के प्रसिद्ध सुखना लेक परिसर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप केंद्र पिंजौर द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ ब्रास बैंड के कलाकारों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सुमधुर एवं प्रभावशाली संगीत प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। ब्रास बैंड की गूंजती धुनों के माध्यम से वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व, उसकी भावना और राष्ट्रप्रेम के संदेश को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाया गया। 150 वर्ष पूर्ण होने की इस गौरवशाली उपलब्धि को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनता की उत्साहपूर्ण एवं सराहनीय भागीदारी रही। समापन अवसर पर उपस्थित नागरिकों के साथ वंदे मातरम् से संबंधित विभिन्न जानकारियाँ साझा की गईं तथा बच्चों से रोचक प्रश्नोत्तर किए गए, जिनमें बच्चों ने उत्कृष्ट ज्ञान और उत्साह का प्रदर्शन किया।
इस संगीतमय आयोजन की स्थानीय जनता द्वारा कोटि-कोटि प्रशंसा एवं सराहना की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन
अरविंद राय, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र पिंजौर
तथा हर्ष त्रिपाठी, उप कमांडेंट, ग्रुप केंद्र पिंजौर
के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
यह आयोजन न केवल राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को वंदे मातरम् की गौरवशाली परंपरा से जोड़ने का एक सफल प्रयास भी रहा।