चंडीगढ़/ मनीमाजरा, पिछले दिनों मनीमाजरा में हुई भारी बरसात और तेज आंधी के कारण एक मकान की छत गिर गई थी। इस हादसे में घर में मौजूद दो बच्चे घायल हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार की मदद के लिए आम आदमी पार्टी के युवा नेता हरप्रीत हैप्पी और अवतार सिंह दर्शन बाग अपनी टीम के साथ आगे आए। युवा नेताओं ने प्रभावित परिवार को तत्काल राहत के रूप में नगद सहायता और राशन उपलब्ध कराया। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि जब तक दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक किसी भी प्रकार की दवा या अन्य मेडिकल सहायता की आवश्यकता होने पर पूरी मदद दी जाएगी।
इस मौके पर नेताओं ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं या हादसों के समय पीड़ितों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर आगे भी परिवार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदना का उदाहरण बताया।