चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से आज शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर उन्हें भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। मुलाक़ात के दौरान चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी संगठन की मजबूती, जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दों तथा आगामी नगर निगम चुनाव 2026 (दिसंबर) को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। बातचीत में इस बात पर विशेष ज़ोर दिया गया कि आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनीति और जनता के मुद्दों के साथ पूरी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी।
इस दौरान विश्वास व्यक्त किया गया कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 35 के 35 वार्डों में जीत हासिल कर एक मज़बूत, पारदर्शी और जन-हितैषी सरकार बनाएगी। पार्टी पूरी सक्रियता के साथ ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रही है और चंडीगढ़ की जनता का व्यापक समर्थन पार्टी को मिल रहा है।