Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

‘दिव्य कला मेला’ 13 से 21 फरवरी 2026 तक चण्डीगढ़ में आयोजित

Updated on Friday, February 13, 2026 14:20 PM IST

चण्डीगढ़, “दिव्य कला मेला – दिव्यांगजनों की कला/कौशल को प्रोत्साहित करने हेतु एक मेगा प्रदर्शनी-सह-मेले” के संबंध में आज यू.टी. गेस्ट हाउस, सेक्टर-6, चण्डीगढ़ में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता की अध्यक्षता अनिल कुमार, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) ने की। उन्होंने 13 से 21 फरवरी 2026 तक सेक्टर-34 ग्राउंड (गुरुद्वारा साहिब के सामने), चण्डीगढ़ में आयोजित होने वाले दिव्य कला मेले की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह मेला लगभग 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से आए करीब 100 दिव्यांग शिल्पकारों एवं उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने, समावेशी उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा सतत आजीविका के अवसर सृजित करने का राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) द्वारा इस विशेष प्रदर्शनी-सह-मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (NDFDC) नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य देशभर के दिव्यांग उद्यमियों एवं शिल्पकारों के उत्पादों, कौशल और कारीगरी को एक मंच प्रदान करना है।

पिछले तीन वर्षों में देशभर में आयोजित 28 दिव्य कला मेलों ने सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने तथा सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन मेलों के माध्यम से दिव्यांग कारीगरों एवं उद्यमियों को विपणन के पर्याप्त अवसर प्राप्त हुए, जिससे कुल ₹23 करोड़ से अधिक का व्यवसाय हुआ।

दिव्य कला मेला में हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, कढ़ाई कार्य, पैकेज्ड एवं ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ, होम डेकोर एवं लाइफस्टाइल उत्पाद, वस्त्र, स्टेशनरी एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद, खिलौने एवं उपहार, व्यक्तिगत आभूषण एवं क्लच बैग सहित विभिन्न आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे।

यह मेला केवल एक विपणन मंच ही नहीं है, बल्कि विशेष अनुभव क्षेत्रों, दिव्यांग खेलों, कला प्रदर्शनों एवं संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से दिव्यांगता के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ाएगा। यह कार्यक्रम दिव्यांग शिल्पकारों, कलाकारों और उद्यमियों की प्रतिभा, क्षमता और उद्यमशीलता को प्रदर्शित करेगा।

नौ दिवसीय यह मेला प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खुला रहेगा। मेले के दौरान दिव्यांग कलाकारों तथा प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 21 फरवरी 2026 को विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांग कलाकारों द्वारा “दिव्य कला शक्ति” नामक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, देश के विभिन्न क्षेत्रों के व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

इस मेले का औपचारिक उद्घाटन 14 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।

दिव्य कला मेला को समावेशन, उद्यमिता और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की एक राष्ट्रीय पहल के रूप में परिकल्पित किया गया है। चण्डीगढ़ में आयोजित इस मेले में विभिन्न दिव्यांगताओं से संबंधित अनुभव क्षेत्र, दिव्यांगजन स्टार्टअप्स तथा नवीन सहायक उपकरणों एवं सहायक तकनीकों का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जो इसे एक जीवंत और समावेशी आयोजन बनाएगा।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X