Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री ने पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई

Updated on Sunday, February 15, 2026 00:04 AM IST

चंडीगढ़, भारत के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुवाहाटी से पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ शहर के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में  सौरभ जोशी, महापौर, यूटी चंडीगढ़; एच. राजेश प्रसाद, मुख्य सचिव, यूटी चंडीगढ़;  मंदीप सिंह बराड़, गृह सचिव;  दीप्रवा लकड़ा, सचिव परिवहन तथा  प्रधुमन सिंह, निदेशक परिवहन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत चंडीगढ़ शहर के लिए 428 बसों को स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रथम चरण में 100 बसों हेतु आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अंतर्गत कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड द्वारा ई-टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इसके अनुसार न्यूनतम दरदाता ऑपरेटर के साथ चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा ₹61.80 प्रति किलोमीटर की दर से अनुबंध किया गया है। हायरिंग मॉडल के अंतर्गत बसों की खरीद, रखरखाव एवं संचालन ऑपरेटर द्वारा किया जाता है, जबकि विभाग द्वारा किराया राजस्व एकत्रित किया जाता है।

चंडीगढ़ प्रशासन हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयासरत है। वर्तमान में शहर में 80 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं तथा आज हरी झंडी दिखाई गई 25 बसों के जुड़ने से कुल 105 इलेक्ट्रिक बसें संचालन में आ जाएंगी। शेष 75 बसों की आपूर्ति के पश्चात अप्रैल/मई 2026 तक कुल 180 इलेक्ट्रिक बसें संचालित होंगी।

नई शामिल की गई 12 मीटर लो-फ्लोर वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज करने पर 224 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हैं। प्रमुख विशेषताओं में 400 मिमी लो-फ्लोर डिज़ाइन (वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों एवं महिलाओं के लिए सुगम चढ़ाई-उतराई), दिव्यांगजनों के लिए पावर-ऑपरेटेड रैंप एवं इलेक्ट्रॉनिक नीलिंग मैकेनिज्म, 36 यात्री + चालक बैठने की क्षमता तथा व्हीलचेयर स्पेस सहित 20 यात्रियों की खड़े होकर यात्रा की सुविधा, आगे और पीछे एयर सस्पेंशन, आगे डिस्क ब्रेक, आगे/बगल/पीछे यात्री सूचना डिस्प्ले तथा वॉइस-एनेबल्ड अगला स्टॉप घोषणा प्रणाली शामिल हैं।

सुरक्षा एवं निगरानी के लिए बसों में दोनों दरवाजों पर पीपल-काउंटिंग कैमरे, 5 सीसीटीवी कैमरे (यात्री क्षेत्र, चालक व्यवहार, रिवर्स एवं डैशबोर्ड व्यू सहित), एआईएस-140 अनुरूप जीपीएस डिवाइस, राज्य परिवहन प्राधिकरण के कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़े पैनिक बटन तथा यात्रियों की सुविधा हेतु स्टॉप रिक्वेस्ट बटन लगाए गए हैं।

आज हरी झंडी दिखाई गई 25 बसें निम्नलिखित मार्गों पर संचालित होंगी:
* रूट संख्या 22 – आईएसबीटी-43 से आईटी पार्क एवं वापसी
* रूट संख्या 30A – आईएसबीटी-43 से कैंटोनमेंट एवं वापसी
* रूट संख्या 240 – आईएसबीटी-43 से माता मनसा देवी (सेक्टर 43/44 एवं किसान भवन होते हुए) एवं वापसी
* रूट संख्या 241 – आईएसबीटी-43 से माता मनसा देवी (सेक्टर 52/53 एवं वाईपीएस चौक होते हुए) एवं वापसी

चंडीगढ़ प्रशासन हरित एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। वित्तीय वर्ष 2027–28 के अंत तक ट्राई-सिटी क्षेत्र में संचालित सभी डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों से प्रतिस्थापित कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 70 और बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी, जिससे चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 508 हो जाएगी। इससे कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आएगी, शहरी गतिशीलता में सुधार होगा तथा नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर होगी।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X