चंडीगढ़, चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 36 स्थित हिबिस्कस पार्क में युवती की हत्या के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई यूटी की डब्ल्यू एसएसपी कंवरदीप कौर, एसडीपीओ साउथ वेस्ट धीरज कुमार और सेक्टर 36 थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह की निगरानी में की गई।शिकायतकर्ता महेश कुमार ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी सुहानी को विनय कुमार मंडल विवाह के लिए दबाव बना रहा था। 22 फरवरी की शाम सुहानी बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। बाद में उसने फोन पर बताया कि सेक्टर 36 पार्क में विनय ने उस पर चाकू से हमला किया है। परिवार के पहुंचने पर वह लहूलुहान हालत में मिली। उसे सेक्टर 16 स्थित जीएमएसएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी विनय कुमार मंडल, निवासी बुरैल, को सेक्टर 43 से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। मामले की जांच जारी है।