Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

सिटी ब्यूटीफुल में पहली इंटरनेशनल मैराथन का आगाज, दौड़े 3500 धावक : प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई झंडी, खुद भी 5 किमी दौड़कर बढ़ाया उत्साह

Updated on Sunday, March 01, 2026 23:50 PM IST

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के खेल इतिहास में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। खेल विभाग द्वारा आयोजित पहली 'चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन-2026' में देश-विदेश के लगभग 3500 धावकों ने हिस्सा लिया। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सेक्टर-1 स्थित चंडीगढ़ क्लब से अपनी धर्मपत्नी अनीता कटारिया के साथ इस ऐतिहासिक दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। विशेष बात यह रही कि प्रशासक ने स्वयं भी 5 किलोमीटर श्रेणी में दौड़ लगाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


इस मैराथन में 8 देशों के 38 अंतरराष्ट्रीय एथलीटों सहित 21 दिव्यांग प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया, जिसने इसे वैश्विक और समावेशी स्वरूप प्रदान किया। प्रशासक ने पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को सम्मानित करते हुए नागरिकों से फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
विदेशी धावकों का दबदबा, भारतीयों ने भी मनवाया लोहा


मैराथन की विभिन्न श्रेणियों में इथियोपिया और केन्या के धावकों का बोलबाला रहा, हालांकि भारतीय एथलीटों ने भी शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते।
फुल मैराथन (42 किमी): महिला वर्ग में इथियोपिया की मेस्केरेम टेसफाये फिकाडू ने 2:31:14 के समय के साथ पहला स्थान झटका। पुरुष वर्ग में इथियोपिया के ही ओलबाना नेगासा याडाटे 2:17:41 के समय के साथ विजेता बने।
हाफ मैराथन (21 किमी): पुरुष वर्ग में भारत के हरमनजोत सिंह ने 1:02:04 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि महिला वर्ग में इथियोपिया की त्सेहाय डेसालेग्न प्रथम रहीं। भारत की मुन्नी देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
10 किमी दौड़: पुरुष वर्ग में भारत के साहिल कपूर और महिला वर्ग में भारत की ही सोनिया ने बाजी मारी।
विजेताओं पर हुई इनामों की बारिश
प्रशासन की ओर से मैराथन विजेताओं के लिए भारी-भरकम पुरस्कार राशि रखी गई थी। फुल मैराथन (42 किमी) के पुरुष व महिला वर्ग में प्रथम आने वाले धावकों को 7-7 लाख रुपये, द्वितीय को 5 लाख और तृतीय स्थान पर रहने वालों को 3 लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार हाफ मैराथन में प्रथम स्थान के लिए 4 लाख और 10 किमी दौड़ के लिए 2 लाख रुपये की राशि दी गई।
मैराथन में इनकी रही भागीदारी
इस बड़े खेल आयोजन में कुल चार श्रेणियां रखी गई थीं। 42 किमी में 323, 21 किमी में 740, 10 किमी में 1270 और 5 किमी श्रेणी में 1168 प्रतिभागियों ने जोश दिखाया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, प्रशासक की खेल सलाहकार परिषद के सदस्य संजय टंडन, गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, खेल सचिव प्रेरणा पुरी, उपायुक्त निशांत कुमार यादव और निदेशक खेल सौरभ कुमार अरोड़ा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X