Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य व मोटापे पर राष्ट्रीय सम्मेलन 7–8 मार्च को

Updated on Saturday, March 07, 2026 00:28 AM IST

 

चंडीगढ़, इंटरनेशनल वूमेन डे के अवसर पर एंडोक्राइन सोसायटी ऑफ़ इंडिया (ईएसआई) 7 और 8 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “वी केयर 2026 – वूमेन एंडोक्राइन केयर एंड ईएसआई ओबेसिटी वीक “रेडिसन सेक्टर 66 में आयोजित करेगी। इस सम्मेलन में महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य और भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा व मेटाबोलिक बीमारियों की समस्या पर विशेष फोकस रहेगा।

यह कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब मोटापा एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनकर उभर रहा है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (2019–21) के आंकड़ों के अनुसार भारत में लगभग एक चौथाई पुरुष और महिलाएं ओवरवेट या मोटापे से ग्रस्त हैं, जो 2015–16 की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है। दिल्ली और पंजाब सहित कई राज्यों में महिलाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है।

सम्मेलन की आयोजन सचिव डॉक्टर गगन प्रिया ने कहा कि मोटापा और हार्मोनल विकारों का बढ़ता बोझ इस विषय पर गंभीर वैज्ञानिक चर्चा की आवश्यकता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के जीवन में किशोरावस्था, प्रजनन काल, गर्भावस्था और मेनोपॉज जैसे कई हार्मोनल बदलाव आते हैं, जो उनके दीर्घकालिक मेटाबोलिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं।

उन्होंने कहा कि मोटापा महिलाओं में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, बांझपन, गर्भकालीन मधुमेह, टाइप-2 डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग तथा स्तन और गर्भाशय कैंसर जैसे गंभीर रोगों का खतरा बढ़ा देता है। साथ ही माताओं में मोटापा उनके बच्चों में भी मोटापा और मेटाबोलिक विकारों का जोखिम बढ़ा सकता है, जिससे आने वाली पीढ़ियां भी प्रभावित हो सकती हैं।

सम्मेलन की वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ एमी ग्रेवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक सत्र, पैनल चर्चा और हैंड्स-ऑन वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य चिकित्सकों को नवीनतम ज्ञान और व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है। इन सत्रों में मोटापा, डायबिटीज, थायरॉयड विकार और मेनोपॉज से जुड़ी प्रमुख एंडोक्राइन चुनौतियों पर चर्चा होगी।

सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ भी भाग लेंगे, जिनमें डोन्ना रायन(पूर्व अध्यक्ष, वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन ) और निखिल टंडन(प्रोफेसर एवं डीन, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज नई दिल्ली) शामिल हैं।

इस सम्मेलन में देशभर से एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, चिकित्सक और शोधकर्ता भाग लेंगे। प्रतिभागियों को आठ पीएमसी क्रेडिट आवर्स भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य वैज्ञानिक शोध को व्यवहारिक रणनीतियों में बदलते हुए महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करना है।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X