चंडीगढ़। खेल के मैदान में भारतीय टीम की शानदार जीत का उत्साह शहर के कोने-कोने में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर-45 बुड़ैल में स्थानीय निवासियों ने जीत की खुशी में जमकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस विजय उत्सव का आयोजन समाजसेवी शादाब राठी द्वारा किया गया। जैसे ही टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित हुई, क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतर आए और तिरंगा लहराकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान शादाब राठी ने बुड़ैल के निवासियों के बीच मिठाइयां बांटीं। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया का यह प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से तिरंगे का मान बढ़ाया है।
जश्न के इस माहौल में स्थानीय लोगों ने न केवल जीत की बधाई दी, बल्कि भारतीय टीम के भविष्य के मैचों के लिए भी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी परवेज खान, बदर खान, रहीस कुरैशी, नवाब सिद्दीकी, फुरकान खान, शादाब खान, इस्लाम कुरैशी और हाजी मुश्ताक खान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस ऐतिहासिक जीत को यादगार बनाया।