Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

नारी शक्ति को नमन : चंडीगढ़ भाजपा ने विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

Updated on Monday, March 09, 2026 01:18 AM IST

चंडीगढ़,  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने की।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके सशक्तिकरण से ही एक विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी और महिला मोर्चा की अध्यक्ष हीरा नेगी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक प्रिया पासवान और सहसंयोजक सोनिया दुग्गल, मोनिका बी सूद, सरगुन अरोड़ा, संजय पुरी व मनीष शर्मा की देखरेख में हुआ।
शिक्षा, खेल और समाज सेवा में मिसाल पेश करने वाली हस्तियां सम्मानित


सम्मानित होने वाली हस्तियों में प्रमुख रूप से आकृति डोभाल का नाम शामिल रहा, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर 93वां रैंक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। सेक्रेड हार्ट स्कूल की टॉपर और पेक (PEC) की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं आकृति की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया गया। वहीं, मिस व्हीलचेयर वर्ल्ड इंडिया की टाइटल होल्डर और मोटिवेशनल स्पीकर सौम्या ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। सौम्या ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर टॉप-5 में जगह बनाकर दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए एक सशक्त आवाज बुलंद की है।
खेल जगत से अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सरगुन अरोड़ा को सम्मानित किया गया। सरगुन ने एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने के साथ-साथ हाल ही में चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में ‘ट्रिपल क्राउन’ जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। शिक्षा के क्षेत्र में 17 वर्षों से कार्यरत हिमानी शर्मा को 30 जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उन्हें निशुल्क शिक्षा व सुविधाएं देने के लिए सराहा गया।
साहस और सेवा के जज्बे को मिला सम्मान
समारोह में अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति शीला देवी को भी सम्मानित किया गया। कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की पूर्व बस कंडक्टर शीला देवी ने साल 2022 में स्कूल परिसर में पेड़ गिरने की घटना के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों की जान बचाई थी। इसके अलावा, नेत्रहीन बच्चों के भविष्य को संवारने वाली ‘सोसाइटी फॉर द केयर ऑफ ब्लाइंड’ की सुपर्णा सचदेव और ऑटिज्म व समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में दो दशकों से सक्रिय ‘सोरेम’ की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संगीता जैन के प्रयासों को भी सम्मान मिला।
कला और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी मीनू पाराशर, शिक्षा व विधि सेवा में 27 वर्षों का अनुभव रखने वाली रविंद्र प्रताप कौर और सीसीपीसीआर (CCPCR) की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल को भी उनके विशिष्ट कार्यों के लिए स्मृति चिह्न भेंट किए गए। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि समाज के विकास में इन महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इनका सम्मान करना समूचे शहर के लिए गर्व की बात है।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X