Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

Updated on Wednesday, March 11, 2026 00:56 AM IST

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में पोलो के बढ़ते क्रेज को देखते हुए शहर एक बार फिर चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की मेजबानी के लिए तैयार है। वर्ष 2024–2025 में पहले सीजन के सफल आयोजन के बाद यह इस प्रतिष्ठित पोलो सीजन का दूसरा संस्करण होगा। इस सीजन का आयोजन इंडियन पोलो एसोसिएशन और चंडीगढ़ पोलो एसोसिएशन के अधीन किया जा रहा है, जिससे शहर की पहचान पोलो के उभरते केंद्र के रूप में और मजबूत हो रही है। चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 का आयोजन 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक चंडीगढ़ पोलो क्लब में किया जाएगा। पूरे सप्ताह चलने वाले इस आयोजन में रोमांचक पोलो मुकाबलों के साथ-साथ कई सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे खेल प्रेमियों और शहरवासियों को एक अनूठा अनुभव मिलेगा।

इस बार देशभर से लगभग 12 टीमें इस सीजन में भाग लेने की उम्मीद है। इनमें प्रमुख रूप से इंडियन आर्मी आर्टिलरी पोलो टीम, इंडियन नेवी पोलो टीम, आर्मी सर्विस कॉर्प्स पोलो टीम, रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स पोलो टीम, 61 कैवेलरी पोलो टीम, राजस्थान पोलो टीम, जयपुर पोलो टीम, ईडन पोलो टीम, गोल्डन ग्रीन्स पोलो टीम के साथ मेजबान चंडीगढ़ पोलो टीम और अन्य टीमें शामिल होंगी। पोलो के सभी मुकाबलों में दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा, ताकि शहरवासी और बाहर से आने वाले लोग पोलो के रोमांच को करीब से देख सकें। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पूरे उत्तर भारत में पोलो खेल को और लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से मैचों के साथ कई आकर्षक सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन दिवस 29 मार्च को सूफी बैठकी नाइट आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 3 अप्रैल को लेडीज़ बूट्स एंड हैट्स हाई टी और 4 अप्रैल 2026 को ग्रैंड गाला नाइट का आयोजन होगा।

इस कार्यक्रम में कई सेलिब्रिटी मेहमान, विशिष्ट अतिथि और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे, जिससे यह आयोजन क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण सामाजिक और खेल आयोजन बन जाएगा।

चंडीगढ़ पोलो क्लब के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सिद्धू ने इस अवसर पर कहा कि “एरीना पोलो, पोलो का एक नया प्रारूप है जो दर्शकों के लिए अधिक रोचक और अनुकूल है। हमें गर्व है कि हमारा ‘सिटी ब्यूटीफुल’ चंडीगढ़ एरीना पोलो सीजन 2026 की मेजबानी कर रहा है। हम चाहते हैं कि उत्तर भारत के युवा लड़के और लड़कियां पोलो की इस विरासत को आगे बढ़ाएं।” इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य ब्रिगेडियर संदीप कश्यप, कर्नल मनोज दीवान, मेहताब गिल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X