चंडीगढ़, शहर के राजकीय मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल (GMSH), सेक्टर-16 में मंगलवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुबल) के 87वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बल के जवानों और अधिकारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प दोहराया।
संयुक्त टीम की देखरेख में शिविर केरिपुबल के विशेष अनुरोध पर आयोजित इस शिविर में GMSH-16 के डॉक्टरों और बल की मेडिकल टीम ने मिलकर रक्त संग्रहण की प्रक्रिया पूरी की। शिविर में चंडीगढ़ स्थित केरिपुबल की विभिन्न इकाइयों जैसे उत्तर-पश्चिम सेक्टर के महानिरीक्षक कार्यालय, रेंज कार्यालय, 5वीं वाहिनी, 13वीं वाहिनी और 51वीं वाहिनी के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
20 यूनिट रक्त एकत्रित स्थापना दिवस समारोह को सेवा कार्य से जोड़ते हुए कुल 20 अधिकारियों और कर्मियों ने रक्तदान किया। डॉक्टरों के अनुसार, जवानों द्वारा एकत्रित किया गया यह रक्त अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक सिद्ध होगा। बल के अधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस तरह के सामाजिक कार्यों का उद्देश्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है।