Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

नन्हे कलाकारों ने ‘रंगों उत्सव’ में बिखेरी अपनी प्रतिभा की छटा : मेयर सौरभ जोशी ने टाइनी टॉट्स स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों का बढ़ाया उत्साह

Updated on Monday, March 16, 2026 23:37 PM IST

चंडीगढ़, सेक्टर स्थित टाइनी टॉट्स प्रिपरेटरी स्कूल ने अपना 28वां वार्षिक समारोह 'रंगों उत्सव - द सीजन ऑफ फेस्टिवल' धूमधाम से मनाया। इस रंगारंग कार्यक्रम में 2 से 5 वर्ष की आयु के नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी कला और आत्मविश्वास से हर किसी का दिल जीत लिया। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा उभर कर सामने आई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी पहुंचे, जबकि जन शिक्षण संस्थान के चेयरमैन प्रदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
मंच पर छोटे बच्चों ने एक के बाद एक कई प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत हेलो डांस और धार्मिक भजनों से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा का पाठ, गणेश वंदना, शार्क डांस और राजस्थानी लोक नृत्य पेश किया। नन्हे मुन्नों द्वारा किए गए भांगड़ा ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही कहानी सुनाने और रोल प्ले के माध्यम से बच्चों ने अपनी संचार क्षमता का परिचय दिया।
देशभक्ति और ‘विकसित भारत’ का संदेश
समारोह में देशभक्ति का रंग भी खूब दिखा। 'वंदे मातरम' और तिरंगे के सम्मान में दी गई प्रस्तुतियों के साथ बच्चों ने 'विकसित भारत' विषय पर आधारित विशेष प्रदर्शन किया। इसने दर्शकों में देशप्रेम और एकता का जज्बा पैदा किया। मुख्य अतिथि मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि इतनी कम उम्र में बच्चों का मंच पर बिना किसी झिझक के प्रदर्शन करना काबिले तारीफ है। उन्होंने इसके लिए स्कूल के शिक्षकों की मेहनत और धैर्य की सराहना की।
चंडीगढ़ को स्वच्छ बनाने की अपील
अपने संबोधन में मेयर ने चंडीगढ़ को देश का पहला 'जीरो वेस्ट सिटी' बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से आग्रह किया कि वे कचरा प्रबंधन की अच्छी आदतों को अपनाएं ताकि शहर को और अधिक स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके।
मेधावी विद्यार्थी हुए पुरस्कृत
समारोह के दौरान स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अनुशासन और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों को 'ऑल राउंडर', 'नीट एंड टाइडी' और 'पंक्चुअलिटी' जैसे पुरस्कार दिए गए।
बता दें कि 1998 में मात्र दो बच्चों से शुरू हुआ यह स्कूल अब चंडीगढ़, मोहाली और सनी एन्क्लेव में अपनी पहचान बना चुका है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की संस्थापक और निदेशिका  विनोद जैन ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X