चंडीगढ़: ईमानदार राजनीति और जनहित के मुद्दों पर लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी (AAP) का चंडीगढ़ में जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आज सेक्टर 39 स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर 8 के भारी संख्या में स्थानीय निवासियों ने 'आप' का दामन थामा। यह भारी जुड़ाव इस बात का स्पष्ट संकेत है कि चंडीगढ़ की जनता अब पारंपरिक राजनीति से ऊब चुकी है और शहर में एक बड़े बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
वरिष्ठ 'आप' नेता राजेश चौधरी जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष (LOP) हरदीप सिंह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पार्टी कार्यालय में नए साथियों का स्वागत करते हुए नेताओं ने कहा कि जनता का यह विश्वास आम आदमी पार्टी के संकल्पों और ईमानदार कार्यशैली की जीत है।
इस अवसर पर नए सदस्यों को विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाने के लिए जनरल सेक्रेटरी सन्नी औलख जी एवं पी.पी. घई जी, स्थानीय पार्षद योगेश ढींगरा जी, तथा वरिष्ठ नेता ललित मोहन जी एवं राजेंद्र हिंदुस्तानी जी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।
पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी का यह बढ़ता कारवां रुकने वाला नहीं है और आगामी समय में चंडीगढ़ की जनता बदलाव की इस लहर को एक बड़े जनादेश में बदलेगी।