Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 पर भाजपा चंडीगढ़ द्वारा भव्य लंगर प्रसाद वितरण, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण

Updated on Sunday, March 22, 2026 00:35 AM IST

चंडीगढ़ , भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के पावन उपलक्ष्य में सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय ‘कमलम’ में नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां भगवती चंद्रघंटा के पूजन अवसर पर भव्य लंगर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निरंतर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सभी 35 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीमों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों तथा शहर के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लंगर वितरण सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, भारत कुमार, इंदिरा सिंह, देवेंद्र सिंह बबला, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, सचिव मनीष कुमार, संजय पुरी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि संगठन के प्रत्येक स्तर के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सेवा, समर्पण और संगठन की मजबूती का परिचय दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, समन्वय और जनसेवा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिसने उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया।
भारतीय नववर्ष के इस पावन अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम समाज में एकता, सद्भावना और परस्पर सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक बना। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा इस प्रकार के आयोजन यह संदेश देते हैं कि संगठन केवल राजनीतिक कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के प्रति भी पूरी तरह समर्पित है।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X