Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

गृहस्थ में रहते हुए अध्यात्म जरूरी

Updated on Monday, March 30, 2026 23:12 PM IST

चंडीगढ़,  संत निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन पवित्र आशीर्वाद से आज सेक्टर 15 चंडीगढ़ स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में "महिला समागम" का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने विचारों, गीतों, कविताओं व स्किट आदि के माध्यम से सतगुरु की शिक्षाओं का यशोगान किया । इस अवसर पर बहन अमनदीप कौर जी, प्रचारिका चंडीगढ़ ने सतगुरु की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि सतगुरु माता जी ने "आत्म मंथन" का जो विषय दिया है, उस पर संजीदगी से विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने के बाद हर गुरसिख में निराकार का वास देखते हैं, उसी प्रकार हमें हमारे परिजनों में भी निराकार का स्वरूप नजर आना चाहिए। जिससे कि प्यार के संदेश को आत्मसात कर स्वर्ग के नक्शे की जो परिकल्पना सतगुरु माता जी ने की है, उसे साकार करने में योगदान दे पाएं ।

उन्होंने आगे फरमाया कि महिला, जगत की जननी, प्यार व सहनशीलता की मूर्ति होती है। मां शबरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्हें प्रभु राम के आने का पता चला तो वर्षों वर्ष प्रतिदिन बेसब्री से व सहनशीलता से इंतजार करती रही। वे सेवा की प्रतिमूर्ति के रूप में जानी जाती है। आज हम सबको भी सेवा, सिमरन व सत्संग के महत्व को समझना है, मन में वो ही चाव होना चाहिए जो मां शबरी का प्रभु राम के लिए रहा ।

उन्होंने निरंकारी मिशन के इतिहास की बात करते हुए कहा कि जगतमाता बुधवंती जी, निरंकारी राजमाता कुलवंत कौर जी ने संतो व सतगुरु की सेवा एवं शिक्षा को स्वयं करके दिखलाया। उन्होंने गृहस्थ में रहते हुए अध्यात्म पर चलने की जो प्रेरणा दी वो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है ।

सतगुरु माता जी के विचार का जिक्र करते हुए कहा कि संतों की शिक्षा यही है कि वास्तविक परिवर्तन बाहरी नहीं, बल्की आंतरिक होना चाहिए। सत्संग, सेवा और सिमरन के माध्यम से अपने भीतर सकारात्मक बदलाव लाकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित बुजुर्ग महिलाओं जिनका महिलाओं के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान रहा उनको सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में बहन डॉ विजय प्रभा जी ने जोनल इंचार्ज, संयोजक, मुखियों व आसपास के क्षेत्र से आई बहनों का स्वागत व धन्यवाद किया।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X