Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा भजन प्रभात कार्यक्रम आयोजित — स्वनिर्माण कर विश्वकल्याण करने की दी प्रेरणा

Updated on Monday, March 30, 2026 23:13 PM IST

(चंडीगढ़) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्री परशुराम भवन, सैक्टर 37, चंडीगढ़ में भजन प्रभात कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की प्रस्तुति हेतु विशेष रूप से संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के परम शिष्य स्वामी परमानंद जी अपने संत समाज के साथ पहुँचे। स्वामी परमानंद जी ने उपस्थित गुरुभक्तों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें श्रेष्ठ मानव बनकर समाज के हित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

स्वामी जी ने समझाया कि विश्व बंधुत्व का भाव रख, देशहित की कामना करना और सद्भाव से रहना हम सभी का दायित्व है। आज हर व्यक्ति सुखमय जीवन तो जीना चाहता है, लेकिन वह अपनी मूल पहचान को भुला बैठा है जिसके कारण वह पथभ्रष्ट होता जा रहा है। वर्तमान समय में जहाँ राग, द्वेष, नकारात्मकता एवं अनैतिकता चरम पर हैं, वहाँ आवश्यकता है परिवर्तन की, एक ऐसी आत्मिक क्रांति की जो केवल शब्दों तक सीमित न होकर मानव के अंतर्मन से उत्पन्न हो।

स्वामी जी ने कहा कि यह क्रांति ब्रह्मज्ञान द्वारा ही संभव है। जब मनुष्य ब्रह्मज्ञान के माध्यम से अपने वास्तविक स्वरूप को जानता है, तब वह समझ पाता है कि मूल रूप से सभी उसी ईश्वर के अंश हैं। जाति, पंथ, धर्म और क्षेत्र के सभी भेदों से ऊपर उठकर वह मानवता के हित में सोच, अंतःकरण से स्वयं को बदलने का प्रयास करता है।

स्वामी जी ने बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पिछले चार दशकों से इसी आत्मिक जागरण से विश्व शांति के ध्येय को साकार करने में संलग्न है। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के मार्गदर्शन में अनेक भक्तों ने ब्रह्मज्ञान द्वारा ईश्वर का साक्षात्कार कर, अपने जीवन के वास्तविक लक्ष्य को समझा और सकारात्मक परिवर्तन लाए। चाहे वह तिहाड़ जेल के कैदी हों या समाज से उपेक्षित दिव्यांगजन—सभी ने ईश्वर से जुड़कर अपने जीवन को नवप्राणित किया है। वर्तमान समय में यदि हम अपने जीवन और समाज को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आध्यात्म से जुड़ना होगा। फिर ही “दिव्य धरा हो, दिव्य गगन हो, दिव्य हों सभी दिशाएं, विश्व शांति की उज्ज्वल किरणें चहुँ ओर छा जाएं” का यह उद्बोधन सत्य हो पाएगा। ब्रह्मज्ञान ही मानव को सच्चा मानव बनाने में सक्षम है। इसलिए खोज करें एक पूर्ण सतगुरु की जो ब्रह्मज्ञान द्वारा ईश्वर साक्षात्कार करा सकें। तभी हम अपने जीवन में वास्तविक क्रांति ला, स्वयं का कल्याण करते हुए समाज का उत्थान कर सकते हैं।

ऐसी ही दिव्य प्रेरणाओं एवं सुमधुर भजनों के माध्यम से मासिक सत्संग में भक्तों को नवीन उमंग और उत्साह प्राप्त हुआ तथा विश्व बंधुत्व की भावना रखते हुए सर्वहित में कार्य करने की प्रेरणा दी गई। सभी प्रभु भक्तों द्वारा विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थिति सभी भक्तजनों में प्रसाद रूप में लंगर भंडारे का वितरण किया गया।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X