Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

वरिष्ठ पंथिक नेताओं ने भाजपा पंजाब जॉइन की

Updated on Monday, March 30, 2026 23:20 PM IST

चंडीगढ़, वरिष्ठ पंथिक नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर पार्टी को मजबूती प्रदान की। भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की उपस्थिति में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, चंडीगढ़ में शामिल हुए । भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सदस्य और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह कालेवाल, शिरोमणि अकाली दल (ब) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार रमनदीप सिंह भरौवाल तथा नकोदर से दूसरी पीढ़ी के अकाली नेता सरदार अवतार सिंह रामेवाल शामिल हैं।

चरणजीत सिंह कालेवाल ने अपना राजनीतिक सफर 1998 में गांव कालेवाल के सरपंच के रूप में शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 2008 में जिला परिषद सदस्य, 2009 में जिला योजना बोर्ड सदस्य, 2021 में शिरोमणि अकाली दल (ब) के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और 2011 से SGPC सदस्य हैं। वर्ष 2025 में उन्हें शिरोमणि अकाली दल (ब) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
रमनदीप सिंह भरौवाल ने 1995 में यूथ अकाली दल से राजनीति की शुरुआत की और बाद में जालंधर में शिरोमणि अकाली दल (ब) के जिला उपाध्यक्ष बने। 2001 में उन्होंने लोक भलाई पार्टी जॉइन की और 2005 में उसके राष्ट्रीय महासचिव बने। पार्टी के शिरोमणि अकाली दल (ब) में विलय के बाद वे उपाध्यक्ष बने और 2026 में कपूरथला जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के समन्वयक नियुक्त किए गए। 2022 से वे शिरोमणि अकाली दल (ब) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उनके साथ तरनतारन शिरोमणि अकाली दल (ब) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार भूपिंदर सिंह (टिट्टू) और बी.सी. विंग शिरोमणि अकाली दल (ब) के उपाध्यक्ष सरदार तरसेम सिंह छापड़ी भी भाजपा में शामिल हुए।

अवतार सिंह रामेवाल, जिनके पिता ने लगभग पचास वर्षों तक शिरोमणि अकाली दल (ब) की सेवा की, ब्लॉक समिति के पूर्व सदस्य और जिला जालंधर शिकायत निवारण समिति के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने 2011 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में जत्थेदार कुलदीप सिंह वडाला के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें लगभग 7,000 वोट मिले और वे बेहद कम अंतर से हार गए। वे आर्य एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जो कई स्कूल और कॉलेज संचालित करता है।

नेताओं का स्वागत करते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि उनका अनुभव, जमीनी पकड़ और पंथिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भाजपा को पंजाब में और मजबूत करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके शामिल होने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा और विकास, सुशासन तथा जनसेवा के उद्देश्य को और गति मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X