Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

गली क्रिकेट टूर्नामेंट की जर्सी पुलिस मुख्यालय में लॉन्च

Updated on Thursday, April 09, 2026 23:22 PM IST

चंडीगढ़, सेक्टर 9 यूटी पुलिस मुख्यालय, में एक समारोह के दौरान ऑलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे संस्करण की आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस एवं यूटीसीए अधिकारी, टूर्नामेंट आयोजक, यूटी प्रशासन, नगर निगम के प्रतिनिधि और उत्साही क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस जर्सी का अनावरण चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा और गली क्रिकेट टूर्नामेंट के चेयरमैन तथा डब्ल्यूपीएल (बीसीसीआई) के गवर्निंग काउंसिल सदस्य संजय टंडन द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार, डीआईजी परवीन रंजन, एसएसपी ट्रैफिक एवं सिक्योरिटी सुमेर प्रताप, एसपी हेडक्वार्टर मंजीत श्योराण, एसपी सिटी के.एम. प्रियंका सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने इस दौरान टूर्नामेंट के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह न केवल युवाओं में खेल भावना, फिटनेस और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देता है, बल्कि उन्हें नशे जैसी हानिकारक आदतों से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाता है।


नई जर्सी में आकर्षक और दमदार डिजाइन के साथ “बल्ला घुमाओ, नशा भगाओ” का जोशीला टैगलाइन शामिल है, जो क्रिकेट के रोमांच को एक सशक्त सामाजिक संदेश के साथ जोड़ता है। यह पहल दर्शाती है कि खेल सकारात्मक बदलाव का एक प्रभावी माध्यम बन सकता है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद 17 अप्रैल, 2026 को सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे।

यूटीसीए और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह गली क्रिकेट टूर्नामेंट वर्ष के प्रमुख खेल आयोजनों में से एक बन चुका है। इसे नगर निगम, सामाजिक कल्याण विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग और चंडीगढ़ प्रशासन का भरपूर सहयोग प्राप्त है।

इस अवसर पर संजय टंडन ने कहा, “यह टूर्नामेंट केवल एक खेल नहीं है, बल्कि यह एकता, टीमवर्क और क्रिकेट के प्रति हमारे समुदायों के अटूट प्रेम का उत्सव है। हमें मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से हम उत्साहित हैं और एक रोमांचक सीजन की उम्मीद कर रहे हैं।”

कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर रीतिंदर सोढ़ी , डीएसपी विकास श्योकंद, रविंदर सिंह , को-चेयरमैन, गली क्रिकेट, सारांश टंडन, अध्यक्ष, यूटीसीए, हरि सिंह खुराना, सचिव, यूटीसीए सहित चंडीगढ़ पुलिस और यूटीसीए के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X