Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

तनिष्क ने रिटेल विस्तार की दिशा में बढ़ाया एक और कदम, चंडीगढ़ में शुरू किया नया स्टोर

Updated on Thursday, April 09, 2026 23:31 PM IST

चंडीगढ़,  भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेल ब्रांड और टाटा समूह का एक हिस्सा, तनिष्क ने चंडीगढ़ के नेक्सस एलांते मॉल में अपने नए स्टोर के भव्य शुभारंभ की घोषणा की है। इस रिटेल विस्तार ने उत्तर भारत में तनिष्क की उपस्थिति को और सुदृढ़ किया है, जिससे इस क्षेत्र में उनके कुल स्टोर्स की संख्या 30 हो गई है। इस नए स्टोर का उद्घाटन टाइटन कंपनी लिमिटेड की रीजनल बिजनेस हेड (उत्तर),  शालिनी गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर टाइटन कंपनी लिमिटेड के रीजनल बिजनेस मैनेजर,  आशीष तिवारी, कंपनी के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया।

खुशियों की सुनहरी शुरूआत! चंडीगढ़ में नए स्टोर के भव्य उद्घाटन के उपलक्ष्य में तनिष्क ने प्रस्तुत की है एक शानदार ऑफर, जिसमें ग्राहकों को उनकी खरीदारी पर मिलेगा मुफ्त सोने का सिक्का और चांदी का सिक्का*। जल्दी करें, यह विशेष शुभारंभ ऑफर केवल 9 से 11 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध है।

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया, फेज़-1 स्थित नेक्सस एलांते मॉल के लोअर ग्राउंड फ्लोर (यूनिट नंबर 5 और 6) पर, यह नया 3300 वर्ग फुट का स्टोर तनिष्क की उत्कृष्ट डिज़ाइन कला और 'ग्राहक-सर्वोपरि' सोच को दर्शाता है। आधुनिक, विशाल और लुभावने रिटेल माहौल को ध्यान में रखकर बनाया गया यह स्टोर, बदलते दौर के उपभोक्ताओं की पसंद के अनुरूप खरीदारी का एक बेहतरीन और उच्च-स्तरीय अनुभव प्रदान करता है।

इस स्टोर में तनिष्क के एक से बढ़कर एक, कई अलग-अलग सिग्नेचर ज्वेलरी डिज़ाइन उपलब्ध हैं। चमकदार प्लेन गोल्ड, शानदार डायमंड्स, नेचुरल कलर जेमस्टोन्स और रॉयल पोल्की के कई उत्कृष्ट डिज़ाइन इसमें शामिल हैं। इस अक्षय तृतीया के लिए तनिष्क ने अपनी नई, शानदार पेशकश 'ह्यूज़' के साथ प्राकृतिक रत्नों की श्रेणी में प्रवेश किया है। यह कलेक्शन भी इस नए स्टोर में प्रस्तुत किया गया है। भारत में गर्मियों के जीवंत रंगों से प्रेरित यह कलेक्शन उन महिलाओं के लिए है, जो अपने व्यक्तित्व से दुनिया को और अधिक उज्ज्वल और रंगीन बनाती हैं। त्योहारों की रौनक बढ़ाने के लिए यहाँ 'मृगांका' कलेक्शन भी उपलब्ध है, पौराणिक गाथाओं से प्रेरित इस कलेक्शन की बारीक़ नक्काशी बहुत ही अनोखी है। साथ ही, आधुनिक जीवनशैली के लिए, हर दिन पहनने योग्य वर्सटाइल कलेक्शन 'ग्लैमडेज़' और ट्रेंडी व वज़न में हलके आभूषणों का कलेक्शन 'स्ट्रिंग इट' भी उपलब्ध है। साथ ही, विवाह के पवित्र प्रतीकों से प्रेरित मंगलसूत्र कलेक्शन 'डोर' और पुरुषों के लिए खास तौर पर तैयार की गई ज्वेलरी लाइन 'अवीर' जैसे विशेष कलेक्शन भी यहाँ ख़रीदे जा सकते हैं। इसके अलावा, भारत में शादी की विविध परंपराओं को संजोने वाला तनिष्क का विशेष वेडिंग सब-ब्रांड 'रिवाह' भी इस स्टोर का मुख्य आकर्षण है।

उद्घाटन के इस विशेष अवसर पर, टाइटन कंपनी लिमिटेड की रीजनल बिजनेस हेड (उत्तर),  शालिनी गुप्ता ने कहा: "चंडीगढ़ में अपने नए स्टोर के शुभारंभ के साथ उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है। चंडीगढ़ एक ऐसा बाज़ार है, जिसने हमेशा से ही कलात्मक और विशिष्ट ज्वेलरी डिज़ाइनों के प्रति गहरी रूचि दिखाई है। यह उपलब्धि हमारे उस निरंतर संकल्प को दर्शाती है, जिसमें हम अपनी पेशकश को न केवल ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ बनाना चाहते हैं, बल्कि उन्हें एक भव्य और 'इमर्सिव' रिटेल अनुभव भी प्रदान करना चाहते हैं। जैसे-जैसे उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएं बदल रही हैं, हमारा ध्यान ऐसे आधुनिक माहौल तैयार करने पर है, जहाँ उत्कृष्ट डिज़ाइन और व्यक्तिगत सेवा का बेजोड़ संगम हो। इससे हमारे ग्राहक तनिष्क की ज्वेलरी के साथ एक अधिक सार्थक और गहरा जुड़ाव महसूस कर सकेंगे। आगामी त्योहारों के सीजन के साथ, हम अपने ग्राहकों का स्वागत करने और उनके जीवन के विशेष क्षणों व उत्सवों का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

उद्घाटन के अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए, टाइटन कंपनी लिमिटेड के रीजनल बिजनेस मैनेजर,  आशीष तिवारी ने कहा: "इस नए स्टोर के साथ हमारा मुख्य उद्देश्य एक 'ग्राहक सर्वोपरि' माहौल तैयार करना रहा है, जो ज्वेलरी खरीदने के हर अनुभव को और भी बेहतर बनाता है। स्टोर को बहुत सोच-समझकर आधुनिक और विशाल रूप दिया गया है, ताकि ग्राहक पूरी सहजता के साथ हमारे विभिन्न श्रेणियों के डिज़ाइनों को देख सकें। चाहे वह जीवन का कोई बड़ा अवसर हो या हर दिन पहनने के लिए कुछ खास, हमारा लक्ष्य शिल्प कौशल और गुणवत्ता के साथ हर ज़रूरत के लिए अनूठे आभूषण पेश करना है। हम इस नए स्टोर में अपने ग्राहकों का स्वागत करने और उन्हें एक ऐसा व्यक्तिगत व निर्बाध अनुभव देने के लिए उत्साहित हैं, जो तनिष्क के भरोसे और विरासत को दर्शाता है।"

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X