चंडीगढ़, आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी कार्यालय में केक काटकर बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एससी कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गडी जी उपस्थित रहे। उनके साथ चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रधान विजय पाल सिंह, पार्षद हरदीप सिंह, पार्षद कुलदीप ढलोर, पार्षद अंजू कटियाल, पार्षद योगेश डिंगरा, महासचिव सन्नी औलख, एससी प्रधान देश राज सनावर, शादाब राठी, विक्रांत तंवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलते हुए समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।