चंडीगढ़। (प्रोसन बर्मन) नगर निगम (MC) कमिश्नर अमित कुमार (IAS) शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में, उन्होंने आज अलसुबह धनास क्षेत्र का दौरा किया और वहां चल रहे विकास कार्यों की जमीनी हकीकत का बारीकी से जायजा लिया।
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी (MOH) डॉ. इंदरदीप कौर, क्षेत्रीय पार्षद कुलजीत सिंह संधू सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
एमसी कमिश्नर अमित कुमार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि धनास के निवासियों को पेश आ रही बुनियादी और नागरिक समस्याओं का बिना किसी देरी के, त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर के इस 'ऑन-ग्राउंड' निरीक्षण से प्रशासन की चुस्ती साफ नजर आ रही है, जिससे स्थानीय निवासियों में भी विकास कार्यों के जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।