Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

अटावा क्षेत्र में पानी संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विशेष कैंप का किया आयोजन

Updated on Saturday, May 02, 2026 21:43 PM IST

चण्डीगढ़ । अटावा क्षेत्र के निवासियों की पानी सप्लाई, मीटर, बिलिंग एवं नए कनेक्शनों से जुड़ी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए वार्ड नंबर 24 के पार्षद जसबीर सिंह के प्रयासों से नगर निगम चंडीगढ़ के सहयोग से दिनांक 2 मई 2026, शनिवार को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 42, चंडीगढ़ में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एक विशेष जल समस्या निवारण कैंप आयोजित किया गया।

इस विशेष कैंप में नगर निगम चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी, जलापूर्ति शाखा के एस.डी.ओ. ललित कुमार और जे.ई. दिलीप सिंह सहित मीटर शाखा के अधिकारी तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

कैंप के दौरान एस.डी.ओ. ललित कुमार ने उपस्थित क्षेत्रवासियों को विस्तारपूर्वक समझाया कि नए पानी के कनेक्शन, मीटर विभाजन तथा अन्य लंबित मामलों के लिए कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज तैयार करके जमा करवाने होंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि लोग निर्धारित दस्तावेज पूर्ण रूप से जमा करवाते हैं तो लगभग एक माह के भीतर उनके पानी के कनेक्शन संबंधी कार्यवाही पूरी कर दी जाएगी।

इसके साथ ही एस.डी.ओ. ललित कुमार ने मौके पर मौजूद विभागीय स्टाफ को भी निर्देश दिए कि क्षेत्रवासियों को पूरी जानकारी सरल भाषा में दी जाए, उन्हें बताया जाए कि आवेदन ऑनलाइन किस प्रकार जमा होते हैं, फाइल किस प्रक्रिया से अप्रूव होती है तथा किस प्रकार बिना किसी परेशानी के उनका कार्य आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस कैंप में निम्नलिखित समस्याओं पर विशेष रूप से सुनवाई एवं समाधान किया गया—

- नए पानी के कनेक्शन
- अलग-अलग परिवारों के लिए पानी के मीटरों का विभाजन
- मीटर रीडिंग संबंधी शिकायतें एवं खराब मीटर
- कमर्शियल पानी कनेक्शन हटाने संबंधी मामले
- पानी के बिलों में त्रुटियों का सुधार
- पानी सप्लाई से जुड़ी अन्य सभी शिकायतें

पार्षद जसबीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के अनेक परिवार लंबे समय से पानी से संबंधित समस्याओं, गलत बिलिंग, मीटर विवाद तथा लंबित कनेक्शन मामलों से परेशान थे। आम जनता को बार-बार नगर निगम कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से सभी संबंधित अधिकारियों को एक ही स्थान पर बुलाकर यह जनहित कैंप आयोजित किया गया ताकि लोगों को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान मिल सके।

उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कैंप आयोजित कर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी।

जसबीर सिंह ने समस्त निवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नगर निगम अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि विभाग और जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X