चंडीगढ़: सेक्टर 38 स्थित रानी लक्ष्मीबाई हॉल में पीटीके ग्रुप द्वारा आयोजित “शाम-ए-बहार” कार्यक्रम ने दर्शकों को एक यादगार सांस्कृतिक शाम का अनुभव कराया। सदाबहार फिल्मी गीतों और रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को संगीत और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त सेशन जज बी.एस. बेदी, एस.पी. जुनेजा, काउंसलर गुरबक्श रावत और आईएएस अधिकारी एच.आर. सारंगल मौजूद रहे। वहीं वी.एन. शर्मा, रविन्द्र और क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा , सुरिंदर बर्मा सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत रिकी सलारिया ने “यारी है ईमान मेरा” गीत से की। इसके बाद जे.के. बेदी, गगनप्रीत सिंह और किशोर कुमार शर्मा ने एक से बढ़कर एक पुराने गीत पेश कर दर्शकों को पुरानी यादों में खो जाने पर मजबूर कर दिया। महिला कलाकारों में अनुराधा शर्मा की प्रस्तुति “बाबू जी धीरे चलना” खास आकर्षण रही।
नृत्य प्रस्तुतियों में राजेश, गुरदीप कौर और एम.एस. संधु के एकल नृत्य को खूब सराहा गया, जबकि बच्चों के समूह नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया। तालियों की गूंज से पूरा हॉल गूंज उठा।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और खुशी के माहौल में हुआ। आयोजकों ने सभी अतिथियों और कलाकारों का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।