Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, आईएएस की अध्यक्षता में चंडीगढ़ पुलिस एवं चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित

Updated on Thursday, May 07, 2026 23:13 PM IST

चंडीगढ़,  चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव  मंदीप सिंह बराड़, आईएएस की अध्यक्षता में चंडीगढ़ पुलिस एवं चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईजीपी/यूटी  पुष्पेंद्र कुमार, एसएसपी/सिक्योरिटी एवं ट्रैफिक  सुमेर प्रताप सिंह, एसएसपी/यूटी  कंवरदीप कौर, एसपी/मुख्यालय एवं क्राइम  मनजीत श्योराण, एसपी/साइबर एवं ऑपरेशंस  गीतांजलि खंडेलवाल, एलआर-कम-डायरेक्टर प्रॉसिक्यूशन  सूर्य चंदर कांत, मुख्य अभियंता  सी.बी. ओझा, मुख्य वास्तुकार  राजीव मेहता तथा चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान यूटी चंडीगढ़ में तीनों नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई। नए पुलिस स्टेशनों के निर्माण से संबंधित प्रगति एवं चल रही आधारभूत संरचना परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। चंडीगढ़ पुलिस में मानव संसाधन सृजन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।

गृह सचिव ने निर्देश दिए कि विशेष रूप से जघन्य अपराधों, एनडीपीएस मामलों तथा साइबर अपराधों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने के लिए केंद्रित प्रयास किए जाएं। आधुनिक फॉरेंसिक एवं वैज्ञानिक उपकरणों को अपनाते हुए पेशेवर, साक्ष्य-आधारित एवं समयबद्ध जांच पर जोर दिया गया।

जांच अधिकारियों के लिए अपराध स्थल प्रबंधन, साइबर फॉरेंसिक, डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण एवं कानूनी प्रक्रियाओं से संबंधित क्षमता निर्माण कार्यक्रमों तथा विशेष प्रशिक्षण पर भी बल दिया गया। गृह सचिव ने वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण एवं डिजिटल साक्ष्य प्रबंधन के लिए ई-साक्ष्य के प्रभावी उपयोग के निर्देश भी दिए।

साइबर अपराधों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। गृह सचिव ने निर्देश दिए कि व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएं तथा मानक संचालन प्रक्रियाएं (SOPs) लागू की जाएं। साथ ही उभरते साइबर खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु संस्थागत क्षमता एवं विशेष कौशल को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

यातायात प्रबंधन उपायों की समीक्षा करते हुए गृह सचिव ने निर्देश दिए कि ट्रैफिक सिग्नल प्रबंधन प्रणाली को यातायात की मात्रा के अनुरूप अधिक गतिशील बनाया जाए, ताकि यातायात सुचारु हो तथा जाम की स्थिति में कमी लाई जा सके। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस द्वारा हाल ही में लागू किए गए बॉडी-वॉर्न कैमरों की भी समीक्षा की तथा पारदर्शिता, जवाबदेही एवं बेहतर प्रवर्तन सुनिश्चित करने हेतु उनके प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X