Saturday, 14 November 2026
BREAKING
• शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती • यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित • भारत 2050 तक बन सकता है दुनिया की डायबिटीज राजधानी, 85 करोड़ से अधिक हो सकते हैं मरीज: डॉ. अनिल भंसाली • पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात • जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन • सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन • चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू • मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार • जनगणना-2027 : पंचकूला में 25 जनवरी से शुरू होगी जनसंख्या गणना : उपायुक्त सतपाल शर्मा • पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़

ऑपरेशन म्यूल हंट : आई4सी की सूचना पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Updated on Sunday, May 31, 2026 14:07 PM IST

चंडीगढ़। पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने 'ऑपरेशन म्यूल हंट' के तहत एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बैंक खातों को 'म्यूल अकाउंट' (धोखाधड़ी की रकम मंगाने वाले खाते) के तौर पर इस्तेमाल कर साइबर ठगों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मुल्लांपुर (मोहाली) निवासी 24 वर्षीय सलमान अंसारी और खुड्डा लाहौरा (चंडीगढ़) निवासी 32 वर्षीय भीम सरोज के रूप में हुई है। यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय के आई4सी (इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर) से मिली सूचना के आधार पर की गई है।

कमीशन के लालच में ठगों को सौंपते थे खाते
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर अपराधियों को करने देते थे। सलमान अंसारी ने ही भीम सरोज को नया खाता खोलने के लिए राजी किया था। जब इन खातों में धोखाधड़ी की बड़ी रकम जमा होती थी, तो सलमान चेक के जरिए पैसे निकालकर नकद राशि ठगों को सौंप देता था। इसके बदले में दोनों को मोटा कमीशन मिलता था, जिसे वे आपस में बांट लेते थे।

कई राज्यों से जुड़े हैं ठगी के तार
आई4सी की जांच के अनुसार, चंडीगढ़ में सक्रिय इन बैंक खातों के तार सीधे तौर पर उन साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़े हैं, जो दिल्ली, तमिलनाडु, गोवा, मुंबई और गुजरात समेत अन्य राज्यों के लोगों ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज कराई थीं। जांच में पता चला कि ये खाते सामान्य बैंकिंग के लिए नहीं, बल्कि अवैध धन को छिपाने और ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल हो रहे थे।

इस मामले में सेक्टर-17 स्थित साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में 29 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 49 और 61(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। यह सफलता एसपी (साइबर) गीतांजलि खंडेलवाल के निर्देशन और डीएसपी व एसएचओ (साइबर क्राइम) के मार्गदर्शन में मिली है।

Have something to say? Post your comment
शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

: शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ इकाई के पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती

यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

: यूटी स्तरीय बैंकर्स समिति (UTLBC) की 65वीं बैठक चंडीगढ़ में आयोजित

पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

: पर्यटन एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने के लिए चेक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से की मुलाकात

जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

: जीएमसीएच-32 में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 'गेरी-आर्क 2026' का आगाज, बुजुर्गों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ वृद्धावस्था पर मंथन

सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

: सेक्टर-45 और 46 से माता चिंतपूर्णी व ज्वाला जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, 'आप' नेता नरिंदर भाटिया ने किया निःशुल्क धार्मिक यात्रा का आयोजन

चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

: चंडीगढ़ में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

: मनीमाजरा में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भरी हुंकार

पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

: पंजाब कांग्रेस 12 नवंबर से शुरू करेगी राज्यव्यापी रैलियां, चन्नी संभालेंगे मोर्चा: परगट सिंह

चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

: चंडीगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: नशा छोड़ने वाले युवाओं को एसडीपीओ नॉर्थ-ईस्ट ने किया सम्मानित, दिलाई शपथ

सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

: सेक्टर-43 बी में बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने धूमधाम से मनाई दीपावली, कलाकारों ने प्रस्तुत किया आरती का मनमोहक दृश्य

X